फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाइगर जिंदा है का पहला गाना 'स्वैग से स्वागत' रिलीज, देखें वीडियो

Tue, 21 Nov 2017 01:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Tue, 21 Nov 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan And Katrina Kaif Starrer Film Tiger Zinda Hai Song Swag Se Swagat Released
Swag Se Swagat
चाहे जो आए दिल में लेके इश्क-ए-इबादत

सबको गले लगाना अपने कल्चर की है आदत


लो जी, पाकिस्तानी एजेंट के इश्क में पड़े भारतीय अंडर कवर एजेंट 'टाइगर' ने इन पंक्तियों को ग्रीस की खूबसूरत वादियो में बोलकर अपने 'क्रॉस-बॉर्डर रोमांस' को जस्टिफाई कर दिया है।

तो साहेबान, कदरदान! भाईजान ने आखिरकार अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का पहला गाना 'स्वैग से स्वागत' रिलीज कर दिया है।
Salman Khan And Katrina Kaif Starrer Film Tiger Zinda Hai Song Swag Se Swagat Released
Salman Khan

'स्वैग से स्वागत' को विशाल डडलानी और नेहा भसीन ने गाया है। गाने का म्यूजिक विशाल-शेखर की सुपरहिट जोड़ी ने तैयार किया है। इरशाद कामिल के लिखे इस गाने को ग्रीस की खूबसूरत वादियों में धांसू स्टेप्स के साथ कोरियोग्राफ किया गया है। 


Salman Khan And Katrina Kaif Starrer Film Tiger Zinda Hai Song Swag Se Swagat Released
Tiger Zinda Hai

पांच साल बाद सलमान और कैटरीना की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी, जिसका उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार है। इस गाने की तस्वीरें पहले ही जारी की जा चुकी हैं, जिसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan And Katrina Kaif Starrer Film Tiger Zinda Hai Song Swag Se Swagat Released
tiger zinda hai

फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसे अब तक चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है जो कि 'बाहुबली-2' को मिले व्यूज़ से ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक, 'टाइगर जिंदा है' 2014 में आईएसआईएस द्वारा भारतीय नर्सों के अपहरण पर आधारित है। यह फिल्म एक साल 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed