फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान जैसे सितारों के 'मसीहा' बनते हैं ऐसे लोग, जानें केस से बचाने की लेते हैं कितनी फीस

Sun, 08 Apr 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
salman khan and other vip people advocate fees and lifestyle

चाहें काले हिरण के शिकार का मामला हो या फिर हिट एंड रन का सलमान खान कई सालों से कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। हाल ही में काले हिरण के शिकार के मामले में सुपरस्टार सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। हालांकि 48 घंटे जोधपुर सेंट्रल जेल में रहने के बाद उन्हें 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है। इस बार उनका केस एडवोकेट हस्तीमल सारस्वत ने लड़ा था। इससे पहले साल 2015 में भी सलमान को सजा होने के 3 दिन के अंदर ही अग्रिम जमानत मिल गई थी। ये जमानत दिलवाई थी जाने माने वकील हरीश साल्वे ने। बाहर बहस होने लगी थी कि सलमान को इतनी जल्दी जमानत कैसे मिल गई लेकिन यही तो साल्वे जैसे नामी वकीलों का काम होता है। जब बड़े-बड़े कॉरपोरेट घराने के लोग, बड़े सेलेब्स और नेता किसी कानूनी पचड़े में फंसते हैं तो इन्हीं वकीलों के पास उन लोगों को आना पड़ता है। आइए आपको बताते हैं देश के 5 बड़े वकीलों के बारे में। कितनी है इन वकीलों की फीस और कैसा है उनका दैनिक जीवन....

salman khan and other vip people advocate fees and lifestyle

राम जेठमलानी
फीस- केस लेने के लिए 40 लाख रुपये। उसके बाद हर पेशी के लिए 10 से 20 लाख रुपये प्रति दिन।
राम जेठमलानी देश के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद हैं। पूर्व में देश के कानून मंत्री भी रह चुके हैं। वह बहुत अच्छा बैडमिंटन भी खेलते हैं।

salman khan and other vip people advocate fees and lifestyle

हरीश साल्वे
फीस- हर पेशी के लिए कम से कम 4.5 लाख रुपये लेते हैं।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता है। भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हैं। लॉचिंग के 48 घंटों के भीतर ही उन्हें एप्पल का उत्पाद चाहिए होता है। उन्हें पियानो बजाने का काफी शौक है। वह महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan and other vip people advocate fees and lifestyle

के.टी.एस. तुलसी
फीस- केस में हर पेशी के लिए 5 लाख रुपये लेते हैं। जरूरतमंद या गरीब लोगों की नि:शुल्क मदद करते हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल हैं। तुलसी पार्टियों की मेजबानी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें क्रिकेट देखना बहुत पसंद है। इसके अलावा उन्हें पुरानी कारें रखने का भी शौक भी है।

विज्ञापन
salman khan and other vip people advocate fees and lifestyle

आर्यमा सुंदरम
फीस- केस में हर पेशी के लिए वह करीब 5 लाख रुपये लेते हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उन्हें गोल्फ खेलने और आर्ट कलेक्शन का शौक है। इसके अलावा सिगार पीना भी उनकी बड़ी पसंद है। उन्हें बीसीसीआई के कई मामलों की वजह से जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed