फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: घर आए सलमान खान, समर्थकों का किया अभिवादन, फैंस ने की आतिशबाजी

Sun, 08 Apr 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
Black Buck Poaching Case Salman Khan arrives Mumbai after bail by Jodhpur

जोधपुर कोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद जेल से रिहा हुए अभिनेता सलमान खान शाम करीब सवा आठ बजे मुंबई स्थित अपने घर गलैक्सी अपार्टमेंट पहुंच गए। सलमान के घर पहुंचते ही प्रशंसकों ने आतिशबाजी की और जश्न मनाया। इसके बाद सलमान ने बॉलकनी से अपने फैंस का अभिवादन किया। इसके साथ ही उनके घर के बाहर जमा हुए फैंस के इंतजार की घड़ी खत्म हुई।

Black Buck Poaching Case Salman Khan arrives Mumbai after bail by Jodhpur

मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के बेटे अहिल को गोंद में लिए हवाई अड्डे से बाहर निकले और करीब आधा दर्जन कार के काफिले के साथ सीधे अपने घर की तरफ बांद्रा रवाना हो गए। उनके साथ बाडीगार्ड शेरा और बहन अर्पिता और अलवीरा भी थीं। एयरपोर्ट से निकलने के बाद कुछ मीडियाकर्मी और फैंस मोटरसाइकिल से उनकी कार के काफिले के साथ हो लिए लेकिन, पुलिस ने बीच में मोटरसाइकिल रोक दी। पुलिस के अच्छे इंतजाम के कारण उन्हें अपने घर पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगा।

Black Buck Poaching Case Salman Khan arrives Mumbai after bail by Jodhpur

जोधपुर जेल से उनकी रिहाई की खबर के बाद ही सलमान खान के फैंस मुंबई में बांद्रा स्थित उनके घर गलैक्सी अपार्टमेंट के बाहर जमा हो गए। हालांकि पुलिस ने फैंस के भारी भीड़ के चलते बैरिकेटिंग कर रखी थी। लेकिन, जब सलमान खान अपने पिता सलीम खान, बहन-भांजे के साथ बॉलकनी से बाहर निकले तो भीड़ बेकाबू हो गई। इसके चलते पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Black Buck Poaching Case Salman Khan arrives Mumbai after bail by Jodhpur

सलमान की रिहाई की उम्मीद में उनके कई समर्थक सुबह से ही गलैक्सी अपार्टमेंट के पास जमे थे। जमानत की खबर मिलने पर वे सभी झूम उठे। उसके बाद फैंस सलमान के घर पहुंचने की और उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते रहे। घर के सामने जुटे फैंस तब तक वहां से नहीं गए जब तक सलमान खान अपने घर नहीं पहुंच गए। जब सलमान खान के जेल से घर आने की सूचना मिली तो फिल्म जगत के लोगों का भी उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। सलमान ने अपने बॉलकनी से फैंस का अभिवादन किया और इशारा करते हुए कहा कि मैं अपने घर पहुंच गया हूं आप भी अपने घर जाकर अब सो जाएं।

विज्ञापन
Black Buck Poaching Case Salman Khan arrives Mumbai after bail by Jodhpur

सलीम खान ने जताई खुशी
सलमान खान की जेल से रिहाई के बाद उनके पिता सलीम खान ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनकी मां बेहद परेशान थी और रो रही थी। लेकिन, जेल से रिहाई के बाद हम सभी को खुशी मिली है।

बॉलीवुड में खुशी
‘काफी खुश हूं। सलमान खान के साथ काम करने के बाद मैं उनका प्रशंसक बन गया हूं। वह अच्छे अभिनेता के साथ ही अच्छे इंसान भी हैं।’
-रेमो डिसूजा, निर्देशक, रेस 3

‘सलमान के जेल से बाहर आने की खबर से मैं काफी खुश हूं। रेस 3 की 90 फीसदी शूटिंग हो चुकी है। बाकी शूटिंग भारत में ही होनी है।’
-रमेश तौरानी, निर्माता, रेस 3

‘अच्छे कर्म से अच्छी कोई प्रार्थना नहीं होती। सलमान भाई आपका स्वागत है।’
-सोनू सूद, अभिनेता

‘सलमान भाई को जमानत मिलने पर बहुत खुश हूं। घर आइए भाई। जय हो।’
-अदनान सामी, संगीत निर्देशक व गायक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed