{"_id":"5ac868964f1c1bc7618b5f31","slug":"salman-khan-sister-alvira-fainted-during-the-court-hearing-in-black-buck-poaching-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेल मिलने से पहले बेहोश हो गई थीं सलमान खान की बहन, शेरा ने दिया था सहारा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेल मिलने से पहले बेहोश हो गई थीं सलमान खान की बहन, शेरा ने दिया था सहारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Alvira
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान को सेशन कोर्ट ने बेल दे दी है। सलमान खान को मुचलके पर 50,000 रुपए देने होंगे। इसके साथ ही उनके सामने दो शर्ते रखी गई हैं। 7 मई को उन्हें कोर्ट आना होगा साथ ही देश छोड़ने से पहले कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ेगी। इस बीच सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बहन से संबंधित ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सलमान खान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता सलमान के दिल के काफी करीब हैं।
Alvira
अलवीरा और अर्पिता हमेशा सलमान के साथ नजर आती हैं फिर चाहे मौका खुशी का हो या फिर गम का। काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान का सपोर्ट करने के लिए उनकी दोनों बहनें भी जोधपुर पहुंची थीं। यहां तक कि फैसले से एक दिन पहले वाली रात भी अलवीरा और अर्पिता सलमान के साथ रात भर जागती रहीं।
Salman Khan
जमानत अर्जी याचिका पर सुनवाई के दौरान सलमान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता बॉडीगॉर्ड शेरा के साथ कोर्ट रूम में मौजूद थीं। दोनों बहनों के माथे पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी। कोर्ट रूम में पहुंचते ही अलवीरा इतनी इमोशनल हो गई थी कि बुरी तरह से रोने लगी और देखते ही देखते ही वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan
अलवीरा को इस तरह से देखकर अर्पिता को संभालना भी मुश्किल हो गया कि तभी शेरा ने अलवीरा को सहारा देकर कोर्ट रूम से बाहर निकाला। सूत्रों की मानें तो सुनवाई से पहले अर्पिता अपने बड़े भाई के लिए दुआ मांगने के लिए मंदिर भी गई थीं। आपको बता दें, जिस दिन सलमान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी उस वक्त भी दोनों बहनों ने कोर्ट रूम में रो -रोकर बुरा हाल कर लिया था।
विज्ञापन
Salman Khan
आपको बता दें, सलमान खान को काला हिरण मामले में 5 साल की जेल की सजा मिली थी जिसे कोर्ट ने फिलहाल सस्पेंड कर दिया है। सलमान 'रेस3' फिल्म के आखिरी पड़ाव की शूटिंग कर रहे थे। इसके साथ ही उनकी झोली में दो और बड़े बजट की फिल्में है। जिसमें 'भारत' और 'किक2' शामिल हैं। इसके अलावा दो रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 और '10 का दम' शामिल हैं।