17वीं लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शानदार जीत हासिल की है। पूरे देश में बीजेपी इस जीत का जश्न देशवासियों संग मना रही है। इधर, सत्तापक्ष के सम्राट पीएम नरेंद्र मोदी को चारों ओर से बधाईयां मिल रही हैं। इस कड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से अब सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी को जीत की ढेरों बधाई दी है। इससे पहले अजय देवगन, सोफी चौधरी, वरुण धवन, हेमा मालिनी समेत कई अन्य सितारों ने सोशल मीडिया पर बीजेपी और पीएम मोदी को बधाईयां दी।
सलमान खान ने बीजेपी और पीएम मोदी को दी जीत की बधाई, कहा-'हम आपके साथ खड़े हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान के साथ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी पीएम मोदी को अपने ही अंदाज में ट्विटर पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'देखा योगा से ही होगा, इसे कहते हैं, भूमि भंजन इलेक्शन प्रदर्शन, बहुत बहुत बधाई आपको नरेंद्र मोदी जी. आपको मेरा साष्टांग दंडवत प्रणाम।'
Dekha Yoga se hi hoga! Isse kehtey hai. Bhoomi Bhanjan election Pradarshan! Bahut Bahut badhaai aapko @narendramodi ji . Aapko mera saashtaang dandvat pranaam 🙏 #ModiTsunami pic.twitter.com/rzt5JKpd1l
पीएम मोदी के करीबी सुपरस्टार सलमान खान ने पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक जीत पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी को निर्णायक जीत पर हार्दिक बधाई, हम एक मजबूत भारत के लिए आपके साथ खड़े हैं।'
Many congratulations Hon. Prime Minister @narendramodi on your decisive victory. We stand by you in building a stronger India.
इससे पहले बेटे की जीत से उत्साहित धर्मेंद्र ने ट्विटर पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फकीर बादशाह और सनी देओल को धरती पुत्तर बताया था। साथ ही लिखा था कि अच्छे दिन यकीनन आ गये हैं। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी हेमा मालिनी को भी शुभकामनाएं दी थी।
Faqeer Badshah Modi JI , Dharti puttra sunny Deol, Congratulations. Achhe Din Yaqeenan Ayen Ge 🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌳. pic.twitter.com/wisnZ6XIpa
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) May 23, 2019
Hema , Congratulations. We love Mother India 🇮🇳 we have proved in Bekaner and Mathura. We will keep our 🇮🇳 flying.........always 🙏 pic.twitter.com/utQnUZ5QUj
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) May 23, 2019
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय ने लिखा, 'उन सभी राजनेताओं के लिए जो नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट थे, आप सभी से विनम्र निवेदन - कृपया मोदी से नफरत करने में कम समय व्यतीत करें और अधिक समय भारत को प्यार करें। भारत को एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक समझदार विपक्ष की जरूरत है। जय हिंद।
To all the politicians who were united by their hate against @narendramodi. A humble request to you all - please spend less time hating #Modi and more time loving #Bharat🇮🇳. India needs a sensible opposition for a healthy democracy. Jai Hind 🇮🇳 #ElectionResults2019#ModiPhirSe pic.twitter.com/KWthkLltIH
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 23, 2019
साउथ और बॉलीवुड अभिनेता रजनीकांत लिखा, 'आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, बहुत शुभकामनाएं। आपने कर दिया।
Respected dear @narendramodi ji
hearty congratulations ... You made it !!! God bless.
— Rajinikanth (@rajinikanth) May 23, 2019