फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के साथ कटरीना की फोटो देख खुश हुए फैंस, 'भारत' के तीसरे पोस्टर में दिखी गजब की केमेस्ट्री

Wed, 17 Apr 2019 07:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 17 Apr 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Salman khan another look from film bharat with katrina kaif
bharat

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का तीसरा पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। पोस्टर में सलमान के साथ कटरीना कैफ नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को खुद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। पोस्टर में कटरीना का मैडम लुक साफ नजर आ रहा है। वहीं सलमान सिर पर लाइट लगाए घायल नजर आ रहे हैं।


 

 

Salman khan another look from film bharat with katrina kaif
salman khan

तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा भी है कि 'और फिर हमारी जिंदगी में आईं मैडम सर'। पोस्टर काफी दिलचस्प है। पोस्टर में कटरीना और सलमान के अलावा साल 1970 लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस इस पोस्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान के साथ कटरीना की फोटो देख यूजर्स उन्हें भाभी तक कह रहे हैं।



 

Salman khan another look from film bharat with katrina kaif
भारत
फिल्म भारत में सलमान के कुल छह लुक होंगे और सूत्रों के मुताबिक फिल्म की रिलीज से पहले ये लुक्स एक-एक पोस्टर की शक्ल में सामने आएंगे। अब तक सलमान के तीन लुक सामने आ चुके हैं और तीनों ही जबरदस्त है। फिल्म भारत देश के बंटवारे से लेकर अब तक की कहानी को जिस किरदार के जरिए परदे पर दिखाने वाली है, उसका नाम भारत है और ये रोल सलमान खान ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan another look from film bharat with katrina kaif
bharat film shooting - फोटो : twitter
यूजर्स सलमान के इस नए लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।  फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर हैं। 'भारत' 5 जून को रिलीज होने वाली है। उससे पहले 24 अप्रैल को इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो जाएगा।
विज्ञापन
Salman khan another look from film bharat with katrina kaif
bharat film poster - फोटो : twitter
फिल्म 'भारत' की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इन दिनों सलमान अपनी अगली फिल्म 'दबंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दबंग के बाद सलमान खान आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' शुरू करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed