फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने गुपचुप तरीके से शुरू की अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग, महेश मांजरेकर के साथ सजाया माहौल

Wed, 09 Dec 2020 11:52 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 09 Dec 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan begins shooting for Mahesh Manjrekar film Antim with Aayush Sharma detail inside
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

अभिनेता शाहरुख खान और रणवीर सिंह का रास्ता दबंग अभिनेता सलमान खान ने भी अपनाया है। उन्होंने भी अपनी अगली फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग शुरू कर दी है लेकिन किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगने दी। सलमान खान ने इस फिल्म के लिए शूटिंग रविवार से शुरू की है। जानकारी के मुताबिक सलमान इस फिल्म में एक सिख पुलिस वाले के रूप में नजर आएंगे।

Salman Khan begins shooting for Mahesh Manjrekar film Antim with Aayush Sharma detail inside
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

'गन्स ऑफ नॉर्थ' शीर्षक से बननी शुरू हुई सलमान के बहनोई अभिनेता आयुष शर्मा की इस फिल्म पर पूरी इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हैं। फिल्म का नया शीर्षक 'अंतिम' है और इसका निर्देशन सलमान खान के भरोसेमंद निर्देशक महेश मांजरेकर कर रहे हैं। फिल्म की बातचीत के शुरुआती दौर में सलमान खान फिल्म में एक एक्सटेंडेड कैमियो करने वाले थे लेकिन स्क्रिप्ट में हुए बदलाव के बाद अब सलमान का इस फिल्म में एक भरा पूरा किरदार निकल आया है।

Salman Khan begins shooting for Mahesh Manjrekar film Antim with Aayush Sharma detail inside
सलमान खान - फोटो : instagram: beingsalmankhan

दिवाली के तुरंत बाद नवंबर के महीने में ही फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग पुणे में शुरू हुई थी। महेश मांजरेकर ने फिल्म की शुरुआत आयुष शर्मा के दृश्यों से की और 20 दिन के शेड्यूल के बाद अब शूटिंग का हिस्सा मुंबई फिल्म सिटी में सलमान खान भी बन चुके हैं। सूत्रों ने जानकारी दी है कि सलमान फिल्म में एक सिख पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे जो माफिया राज को खत्म करने और गैंगवार को मिटाने के लिए काम करेगा। फिल्म में सलमान का अवतार भी बिल्कुल अलग नजर आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan begins shooting for Mahesh Manjrekar film Antim with Aayush Sharma detail inside
सलमान खान - फोटो : instagram: beingsalmankhan

बताया जा रहा है कि फिल्म में सिख पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए सलमान ने दाढ़ी उगाई है और पहली बार एक सिख पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने इस बात की बहुत सख्ती रखी है कि कहीं से भी उनका यह नया लुक लीक न हो जाए। दरअसल वह चाहते हैं कि अपने इस नए अवतार से वह अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दें।

विज्ञापन
Salman Khan begins shooting for Mahesh Manjrekar film Antim with Aayush Sharma detail inside
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आयुष का किरदार फिल्म में एक गैंगस्टर का होगा जिसकी टक्कर सलमान के किरदार से होगी। सलमान और आयुष के अलावा फिल्म में निकितिन धीर भी मुख्य भूमिका में हैं। जिस तरह सलमान ने फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग शुरू की है उसी तरह कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी अपनी फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग रणवीर सिंह के साथ शुरू कर चुके हैं। ठीक ऐसा ही फार्मूला हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके शाहरुख खान ने भी अपनाया। उन्होंने भी जब अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग की शुरू की तो सबसे पहले ये खबर ‘अमर उजाला’ ने ही ब्रेक की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed