सब्सक्राइब करें

मामा के 55वें जन्मदिन पर एक साल की हुईं भांजी आयत, इस वजह से अर्पिता ने दिया था सलमान के बर्थडे पर बेटी को जन्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 27 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Birthday Here is The Reason Why Arpita Gave Birth To Ayat On Actors Birthday
सलमान खान, अर्पिता खान, आयत शर्मा - फोटो : Instagram

27 दिसंबर यानी आज बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का जन्मदिन है। सलमान इस साल अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन सलमान के जन्मदिन के दिन ही उनसे जुड़े एक खास शख्स का जन्मदिन भी आता है। ये खास शख्स हैं सलमान की बहन अर्पिता और आयुष की बेटी आयत शर्मा। दरअसल सलमान की बहन अर्पिता ने बीते साल सलमान के जन्मदिन के दिन ही बेटी आयत को जन्म दिया था।

Trending Videos
Salman Khan Birthday Here is The Reason Why Arpita Gave Birth To Ayat On Actors Birthday
ayat sharma - फोटो : social media

इस साल आयत भी अपने मामा सलमान खान के साथ अपना पहला जन्मदिन मनाने वाली हैं। ये दिन सलमान के लिए भी बेहद खास है। अर्पिता सलमान के बेहद करीब हैं और ऐसे में अर्पिता के दोनों बच्चों को भी सलमान बहुत प्यार करते हैं। अर्पिता ने सलमान के जन्मदिन पर बेटी को जन्म देने का फैसला किया था, तब भी यही सवाल उठे थे कि उन्होंने आखिर ऐसा फैसला क्यों किया। इस सवाल का जवाब खुद आयुष शर्मा ने बेटी के जन्म के बाद दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Birthday Here is The Reason Why Arpita Gave Birth To Ayat On Actors Birthday
सलमान खान, अर्पिता, आयुष - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष ने आयत के जन्म के बाद एक मीडिया हाउस से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि अर्पिता की, 'डिलीवरी डेट दिसंबर के अंतिम हफ्ते से लेकर जनवरी के शुरुआती दिनों तक मिली थी। जब हमने ये बात परिवार वालों को बताई तो सलमान भाई ने उत्साहित होकर हमसे जन्मदिन का तोहफा मांगा। इसके बाद ये तय हुआ कि आयत का जन्म भाईजान के जन्मदिन पर होगा।'

Salman Khan Birthday Here is The Reason Why Arpita Gave Birth To Ayat On Actors Birthday
आयत के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष ने आगे बताया, 'भाई के जन्मदिन पर आयत का स्वागत करना बहुत अच्छा शगुन है। सलमान भाई के जन्मदिन पर आयत के जन्म होने से मुझे काफी फायदा है। अर्पिता के इस फैसले से मैं कई पार्टियां देने से बच गया हूं। अर्पिता को वैसे भी बड़ी पार्टियों की आदत नहीं है। मैं सोच रहा था कि मुझे अर्पिता अपने बेटे आहिल और आयत का जन्मदिन मनाने के लिए कितनी और कमाई करनी है।'

विज्ञापन
Salman Khan Birthday Here is The Reason Why Arpita Gave Birth To Ayat On Actors Birthday
बच्चों के साथ अर्पिता खान शर्मा - फोटो : Social Media

बता दें कि अर्पिता ने सलमान के जन्मदिन के दिन ही सी-सेक्शन डिलीवरी करवाने का फैसला किया था। अर्पिता ने बीते साल सलमान की जन्मदिन की पार्टी रात 12 बजे की थी। इसके बाद अर्पिता सुबह के समय अस्पताल में भर्ती हुईं और एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम आयत रखा गया। बात करें अर्पिता की तो वो सलमान खान की सहोदर बहन नहीं है, बल्कि सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। दिल छू लेने वाली बात ये है कि सलमान का पूरा परिवार उन्हें जान से ज्यादा चाहता है और खासकर सलमान खान के तो वह बेहद करीब हैं।

पढ़ें: इन सितारों ने शेयर किए अपने कोरोना वायरस के लक्षण, अमिताभ बच्चन से लेकर मलाइका अरोड़ा तक का नाम शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed