फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से खत्म हो गया था सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता, अभिनेत्री ने बताया था एक-एक सच

Thu, 26 Dec 2019 08:09 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
salman khan birthday know about the reason why aishwarya rai broke relation with him
Aishwarya Rai, salman khan

जब सलमान खान के अफेयर की बात होती है तो उसमें ऐश्वर्या राय का नाम जरूर आता है। दोनों की लव स्टोरी बहुत कम समय के लिए थी लेकिन आज भी फैंस इन्हें साथ देखना चाहते हैं । दोनों का रिश्ता एक खराब मोड़ पर जाकर खत्म हुआ था । 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन है । ऐसे में आपको बताते हैं कि वो क्या वजह थी जिसके कारण दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं ।

salman khan birthday know about the reason why aishwarya rai broke relation with him
Aishwarya Rai, salman khan

साल 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या की मुलाकात हुई थी । शूटिंग करते-करते ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया । पर्दे पर दोनों की केमेस्ट्री जबरदस्त हिट हुई थी । जब फैंस को पता चला था कि रियल लाइफ में भी सलमान और ऐश डेट कर रहे हैं तो सभी खुशी से पागल हो गए थे ।

salman khan birthday know about the reason why aishwarya rai broke relation with him
सलमान ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या की सलमान की दोनों बहनों अलविरा और अर्पिता के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी लेकिन ऐश्वर्या की फैमिली हमेशा इस रिश्ते के खिलाफ रही। करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अचानक सलमान और ऐश का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद मीडिया में कई तरह की खबरें आईं। इसमें कहा गया कि सलमान ने ऐश को मारा था । वहीं ऐसा भी कहा गया कि ऐश, सलमान के फ्लर्टी नेचर से परेशान थीं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan birthday know about the reason why aishwarya rai broke relation with him
salman aishwarya

साल 2002 में ऐश्वर्या राय का एक इंटरव्यू आया था। इसमें उन्होंने सलमान खान और अपने रिश्तों को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। टीओआई को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले कहा था कि उनका और सलमान का ब्रेकअप हो गया है। ऐश्वर्या कहती हैं, 'सलमान और मेरा मार्च में ब्रेकअप हो गया था लेकिन वो इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है । जब हमारा ब्रेकअप हुआ तो उसने मुझे कॉल कर वाहियात बातें की ।'

विज्ञापन
salman khan birthday know about the reason why aishwarya rai broke relation with him
salman aishwarya

'उसने मुझपर ये भी आरोप लगाया कि मेरा किसी कोस्टार से अफेयर है । मेरा नाम अभिषेक बच्चन से शाहरुख खान तक के साथ जोड़ा गया । यही वो समय था जब उसने मुझ पर हाथ उठाया था । मैं लकी रही कि मार का कोई निशान नहीं पड़ा । मैं फिर भी काम पर जाती रही जैसे कुछ हुआ ही ना हो । सलमान के हिंसक व्यवहार की वजह से ही हमारा रिश्ता खत्म हो गया ।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed