फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2019: इन पांच सितारों ने दिए विवादित बयान, कभी पुलवामा तो कभी अयोध्या पर बुरे फंसे

Thu, 26 Dec 2019 07:52 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Thu, 26 Dec 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
year ender 2019 navjot singh to sonam kapoor celebrities controversial statement
बयान देकर बुरे फंसे ये सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

Year Ender 2019: बॉलीवुड के कुछ सितारे जहां बेबाक तरीके से बयान देते हैं तो वहीं कुछ चुप्पी साधे रखते हैं। हालांकि बेबाक बयानी की वजह से सितारों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। साल 2019 में ऐसे कई सितारे रहे जो अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहे और विवादों में घिरे।

year ender 2019 navjot singh to sonam kapoor celebrities controversial statement
Vishal Dadlani - फोटो : social media

विशाल ददलानी
संगीतकार विशाल ददलानी ने अयोध्या मामले पर फैसला सुनाने वाले पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर आपत्तिजनक बयान दिया था। विशाल ने पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर एक ट्वीट लिखा था। अपने उस ट्वीट के साथ ही ददलानी ने एक आर्टिकल भी शेयर किया था। बता दें कि जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हुए थे और उस ही दिन विशाल ददलानी ने ये ट्वीट किया था।

year ender 2019 navjot singh to sonam kapoor celebrities controversial statement
navjot singh sidhu

नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू सोशल मीडिया पर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई पर उन्होंने खुशी जताई थी। साथ ही इस फैसले के लिए उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का शुक्रिया अदा किया था। सिद्धू ने ट्वीट किया था, 'इमरान खान, हर अच्छा काम अपने आप रास्ता बना लेता है। आपका यह नेक काम एक अरब लोगों को खुशी देगा। पूरा देश खुश है। मुझे अभिनंदन के माता-पिता और करीबियों के लिए बेहद खुशी है।' इमरान खान की तारीफ करने पर कईयों को ये बात रास नहीं आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
year ender 2019 navjot singh to sonam kapoor celebrities controversial statement
Sonam Kapoor Ahuja - फोटो : amar ujala

सोनम कपूर
सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर 'ह्यूमन्स ऑफ हिन्दुत्व' नाम के फेसबुक पेज की स्टोरी शेयर की थी, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। इस पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने उन्हें हिन्दू और राष्ट्र विरोधी बताया था। वहीं कुछ लोगों ने उनकी फिल्में न देखने की बात कही थी। उनकी इस पोस्ट में लिखा था, 'हिंदू और इस्लामिक कट्टरपंथ दोनों का भार सामान्य है। उनके दिमाग में नफरत का जहर भरा हुआ है और उन दोनों में दूसरी तरफ सहानुभूति की कमी है। वे दोनों युद्ध चाहते हैं और इसके परिणामों की परवाह नहीं करते।'

विज्ञापन
year ender 2019 navjot singh to sonam kapoor celebrities controversial statement
mallika dua - फोटो : social media

मल्लिका दुआ
स्टैंडअप कॉमेडियन मल्लिका दुआ भी जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के जवानों को लेकर बेहद बेहूदा बयान देकर ट्रोल हुई थीं। मल्लिका ने कहा था, 'लोग कह रहे हैं कि हमारे लोग शहीद हो गए हैं, आप अपनी लाइफ को कैसे सामान्य तरीके से जी रही हैं। इस बारे में लोग प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। मैं पूछना चाहती हूं कि हर रोज लोग भुखमरी, बेराजगारी, डिप्रेशन जैसी कई और वजहों से मरते हैं। ऐसा सिर्फ हमारे देश में नहीं होता, पूरी दुनिया में लोग मरते हैं, तब क्या आप अपनी जिंदगी रोक देते हैं, क्या हमारा काम सिर्फ शोक मनाना ही है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed