फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान पर फिर से लटकी जेल की तलवार, कोर्ट के सामने झूठ बोलना पड़ सकता है महंगा

Fri, 26 Oct 2018 01:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
salman khan black buck case hearing date 29 november
salman khan - फोटो : twitter
सलमान खान के ऊपर पिछले 19 साल से काला हिरण मामले पर केस चल रहा है। गुरुवार को सलमान खान के खिलाफ कोर्ट को गुमराह करने के मामले पर सुनवाई हुई। सीजेएम ग्रामीण कोर्ट ने बहस के लिए 29 नवंबर की तारीख तय की है। सलमान पर आरोप है कि उन्होंने कोर्ट में ना आने के लिए जो बातें कहीं वो झूठी थीं।
salman khan black buck case hearing date 29 november
सलमान खान
इसके चलते सलमान पर कोर्ट को गुमराह करने का मामला चल रहा है । अगर कोर्ट को गुमराह करने की बात सच निकली तो सलमान को 7 साल की जेल हो सकती है । साथ ही जुर्माना भी लग सकता है । बता दें कि सलमान ने कोर्ट में आवेदन देकर ये बताया था कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है और कान में दर्द है, जिसके चलते मैं पेशी पर नहीं आ सकता । 
salman khan black buck case hearing date 29 november
सलमान और सोहेल खान
ठीक उसी दिन सलमान कश्मीर में फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग करते हुए नजर आए। इसके चलते वन अधिकारी ललित बोड़ा ने अर्जी पेश कर सलमान के खिलाफ कोर्ट को गुमराह करने का केस दर्ज करने की अपील की थी। इतना ही नहीं सलमान का एक और बयान झूठा बताया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan black buck case hearing date 29 november
सलमान खान
कोर्ट ने सलमान से उनके हथियार के लाइसेंस जमा करने के लिए कहे थे। तब सलमान ने प्रार्थनापत्र पेश करते हुए बताया था कि उनका लाइसेंस कहीं खो गया है । इसके बाद उन्होंने 8 अगस्त 2003 को बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज करवा दिया कि उनका लाइसेंस खो गया है । जब लाइसेंस रिन्यू करने के लिए आवेदन किया तब सलमान का झूठ पकड़ा गया ।
 
विज्ञापन
salman khan black buck case hearing date 29 november
सलमान खान
बता दें कि कोर्ट में झूठे दस्तावेज पेश करने पर आईपीसी की धारा 193 लगती है । इन धाराओं के तहत 7 साल तक के जेल की सजा कोर्ट दे सकता है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है। फिलहाल सलमान अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी है । इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed