{"_id":"5b4d8dae4f1c1b4b748b559b","slug":"salman-khan-blackbuck-case-petition-for-suspension-of-jail-term-will-be-heard-on-17-july","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को सजा या माफी, काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में सुनवाई जारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान को सजा या माफी, काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में सुनवाई जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को 5 अप्रैल को सजा सुनाई गई थी। इसी मामले में 5 साल की सजा के खिलाफ सलमान खान ने अपील की थी। सलमान खान की सजा के खिलाफ अपील पर जोधपुर कोर्ट में बहस शुरू हो गई है। कोर्ट में सलमान खान के वकील मौजूद हैं और बहस कर रहे हैं।
2 of 4
Salman Khan
इससे पहले मई में 7 और 17 को हुई अलग-अलग सुनवाई के दौरान सलमान के अधिवक्ता ने कोर्ट में दोनों मामलों की सुनवाई एक ही दिन कराने का आग्रह किया था, जिसके बाद न्यायधीश चंद्रकुमार सोनगरा ने दोनों मामलों में एक ही सुनवाई रखने का आदेश दिया था।
3 of 4
salman khan
बता दें कि इस साल 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया था। वहीं बाकी आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान खान
सलमान ने निचली अदालत के इस फैसले के विरुद्ध जिला व सेशन कोर्ट में अपील की थी। 7 अप्रैल को जिला एवं सेशन कोर्ट ने सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। फिलहाल सलमान बेल पर रिहा हैं और अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।