फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB OTT2: सलमान खान ने किया अभिषेक मल्हान का भंडाफोड़, आखिरी 'वीकेंड का वार' में जमकर बरसे होस्ट

Sun, 06 Aug 2023 11:24 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 06 Aug 2023 11:24 AM IST
सार

सलमान खान ने आखिरी वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान का भंडाफोड़ किया है। साथ ही उनके बड़े दावों की क्लिप दिखाकर उनकी क्लास लगाते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Salman Khan busted Abhishek Malhan in weekend ka vaar and exposed his huge claims related to Finale Week
सलमान खान-अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला कॉन्ट्रोवर्सियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो का सातवां और आखिरी 'वीकेंड का वार' काफी दमदार रहा है। हालांकि, सलमान के आखिरी वार से कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान को तगड़ा झटका लगा है। होस्ट ने यूट्यूबर की जमकर क्लास लगाई, और उन्हें आईना दिखाया। बीते कुछ दिनों पहले अभिषेक यह कहते नजर आए थे कि वह शो के विजेता हैं, और वह अपनी तुलना में किसी को नहीं गिन रहे हैं। इसी को लेकर सलमान ने अभिषेक की क्लास लगाई है। 

Salman Khan busted Abhishek Malhan in weekend ka vaar and exposed his huge claims related to Finale Week
अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक मल्हान के विनर बनने के घमंड को चकनाचूर करते हुए सलमान खान ने उन्हें आईना दिखाया। सलमान ने अभिषेक से उनके फॉलोअर्स के बारे में पूछा कि वह घर में अपनी सोशल मीडिया फॉलोइंग पर इतना घमंड क्यों करते हैं। होस्ट ने तंज कसते हुए शो को लोकप्रिय बनाने के लिए अभिषेक को धन्यवाद दिया। सलमान ने कहा, 'आपकी वजह से हमारे घर, ये चैनल चलता है।'

Salman Khan busted Abhishek Malhan in weekend ka vaar and exposed his huge claims related to Finale Week
अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान यहीं नहीं रुके और उन्होंने अभिषेक से शो के बारे में अपने दावों को याद करने के लिए कहा और पूछा कि कैसे वह दर्शकों को शो तक लेकर आए हैं, और कैसे वह खुद को योग्य विजेता मानते हैं। अभिषेक ने यह स्पष्ट करने की कोशिश की कि उनकी टिप्पणियों का गलत मतलब निकाला गया है।

Sunny Deol: सीमा हैदर और अंजू की कहानी से जुड़ाव महसूस नहीं कर पा रहे सनी देओल, बोले- पहले और अब में...

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan busted Abhishek Malhan in weekend ka vaar and exposed his huge claims related to Finale Week
अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने अभिषेक के ओवर कॉन्फिडेंस का भंडाफोड़ किया, और उन्हें खुद को शो का विजेता बताने के बड़े दावों की याद दिलाई। इस दौरान सलमान ने अभिषेक की कुछ क्लिप दिखाईं, जहां वह अपने बारे में शेखी बघारते हुए दावा कर रहे थे कि वह दर्शकों के एक वर्ग को शो में लेकर आए हैं। फैमिली वीक के दौरान, अभिषेक ने अपनी मां के साथ खेल पर चर्चा की और कहा कि वह वाइल्डकार्ड से प्रवेश करने वाले एल्विश यादव को ट्रॉफी के साथ जाते हुए नहीं देख सकते।

Farmani Naaz: 'हर हर शंभू' गाने वाली 'फरमानी' के चचेरे भाई की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
Salman Khan busted Abhishek Malhan in weekend ka vaar and exposed his huge claims related to Finale Week
अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया

भंडाफोड़ किए जाने पर अभिषेक को शर्मिंदगी महसूस हुई, और उन्होंने सलमान और एल्विश से बेवकूफी करने और उन्हें प्रतिस्पर्धी न मानने के लिए माफी मांगी। 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त, सोमवार को होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed