फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: अपने ही दोस्त पर दिल हार बैठे थे ये बॉलीवुड सितारे, आज एक-दूजे के हमसफर बनकर निभा रहे हैं साथ

Sun, 06 Aug 2023 11:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 06 Aug 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
Friendship Day 2023 Actors Married their Best Friends Shah Rukh Khan Gauri Ayushmann Khurrana Tahira Kashyap
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि हर प्यार की शुरुआत दोस्ती से होती है। इस संदर्भ ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का एक डायलॉग भी काफी फेमस है कि ‘अगर वह मेरी अच्छी दोस्त नहीं बन सकती है तो मैं उससे प्यार नहीं कर सकता हूं’। बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने दोस्त से प्यार किया और उसी से शादी भी रचाई है। धोखे और फरेब से भरी इस दुनिया में इन सेलेब्स ने दोस्ती के साथ अपना प्यार मुकम्मल कर के आज के लोगों के लिए मिसाल पेश की है। तो चलिए जानते हैं।

Friendship Day 2023 Actors Married their Best Friends Shah Rukh Khan Gauri Ayushmann Khurrana Tahira Kashyap
शाहरुख खान और गौरी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और गौरी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के किंग खान और उनकी पत्नी का आता है। यूं तो कहा जाता है कि शाहरुख पहली नजर में ही गौरी को देखकर उन्हें अपना दिल दे बैठे थे, लेकिन दोनों के प्यार की शुरुआत दोस्ती से ही हुई थी। जब शाहरुख खान गौरी के प्यार में पड़े थे तो उनकी उम्र 18 साल थी और गौरी की उम्र 14 साल थी। प्यार की ताकत आपके साथ है तो जमाने की परवाह फिर किसे होती है।  दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई यह उन्हें खुद भी नहीं पता चला। हालांकि, आज दोनों एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Friendship Day 2023 Actors Married their Best Friends Shah Rukh Khan Gauri Ayushmann Khurrana Tahira Kashyap
रितेश देशमुख और जेनेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश देशमुख और जेनेलिया
रितेश देशमुख और जेनेलिया की प्रेम कहानी इस बात का सबूत है कि प्रेम कहानी केवल फिल्मों और किताबों में ही नहीं होती, अगर ठीक से निभाया जाए तो असल जीवन में भी यह संभव है। आपको बता दें कि इनकी लव स्टोरी की शुरुआत भी दोस्ती से ही हुई थी। एक समय में दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे नजदीकियां बढीं और दोनों की दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया था। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day 2023 Actors Married their Best Friends Shah Rukh Khan Gauri Ayushmann Khurrana Tahira Kashyap
अरिजीत और कोयल - फोटो : सोशल मीडिया

अरिजीत और कोयल
अरिजीत सिंह ने दो शादियां की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर की पहली शादी एक साल भी नहीं टिकी थी। पहली पत्नी रूपरेखा से तलाक के बाद अरिजीत सिंह ने फिर से जिंदगी की शुरुआत करने का फैसला किया और अपने बचपन की दोस्त कोयल रॉय को अपना हमसफर बना लिया। दोनों की बचपन की दोस्ती प्यार के परवान पर कब चढ़ गई यह उन दोनों को ही नहीं पता लग पाया।

 

 

विज्ञापन
Friendship Day 2023 Actors Married their Best Friends Shah Rukh Khan Gauri Ayushmann Khurrana Tahira Kashyap
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की लव स्टोरी स्कूल के दिनों में ही शुरू हो गई थी। जब आयुष्मान की ताहिरा से पहली मुलाकात हुई थी तब वह 12वीं क्लास में थे और वह फिजिक्स की कोचिंग लेने जाते थे। उसी दौरान उन्होंने ताहिरा को पहली बार देखा था और उन पर अपना दिल हार बैठे थे। हालांकि, दोनों के प्यार की शुरुआत दोस्ती से ही हुई थी।
Ileana D’Cruz: पहले से ही शादीशुदा हैं इलियाना डिक्रूज? इस मिस्ट्री मैन के साथ अभिनेत्री ने रचाई शादी

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed