फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ileana D’Cruz: पहले से ही शादीशुदा हैं इलियाना डिक्रूज? इस मिस्ट्री मैन के साथ अभिनेत्री ने रचाई शादी

Sun, 06 Aug 2023 09:39 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 06 Aug 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
is Ileana DCruz married Her husband name marriage date revealed know who is the mystery man here in detail
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इलियाना ने अपने बेटे की फोटो शेयर करते हुए यह खुशखबरी साझा की है। साथ ही एक्ट्रेस ने बच्चे की डेट ऑफ बर्थ भी बताई है। इलियाना ने बताया कि उन्होंने 1 अगस्त, 2023 को बेटे को जन्म दिया था। वहीं, अब एक मीडिया संस्थान ने इलियाना के मिस्ट्री मैन की पहचान का खुलासा किया है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि दोनों पहले से ही शादीशूदा हैं।

is Ileana DCruz married Her husband name marriage date revealed know who is the mystery man here in detail
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, मीडिया संस्थान को मिली विवाह रजिस्ट्री विवरण के अनुसार, इलियाना ने इस साल 13 मई को माइकल डोलन के साथ शादी रचाई थी। साथ ही यह भी खुलासा किया कि भले ही शादी की जगह और अन्य चीजों की कोई जानकारी नही हैं। गौरतलब है कि इलियाना ने कुछ समय पहले दुल्हन के आउटफिट में अपनी एक तस्वीर साझा की थी। हालांकि, फोटोशूट के पीछे की सच्चाई  का अभी तक पता नहीं चल पाया है। माइकल के बारे में बात करते हुए यह दावा किया कि अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड के साथ पिछले एक साल से रह रही हैं।

is Ileana DCruz married Her husband name marriage date revealed know who is the mystery man here in detail
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

इलियाना ने अपने पहले बच्चे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा। बता दें कि कोआ नाम का अर्थ योद्धा या बहादुर, बहादुर साहसी और निडर होता है। कोआ की पहली तस्वीर साझा करते हुए, अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, "कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि हम अपने प्यारे लड़के का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं... दिल बहुत भरा हुआ है...।"

विज्ञापन
विज्ञापन
is Ileana DCruz married Her husband name marriage date revealed know who is the mystery man here in detail
इलियाना डिक्रूज - फोटो : Instagram

वहीं, जून में इलियाना ने एक पोस्ट साझा किया था और माइकल के साथ एक धुंधली तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा, “गर्भवती होना एक बहुत ही सुंदर और खूबसूरत आशीर्वाद है...मैंने नहीं सोचा था कि मैं कभी भी इसका अनुभव करने के लिए इतनी भाग्यशाली रहूंगी, इसलिए मैं इस यात्रा पर आने के लिए खुद को अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली मानती हूं। मैं यह वर्णन करना भी शुरू नहीं कर सकता कि आपके अंदर विकसित हो रहे जीवन को महसूस करना कितना प्यारा है।''

Nitin Desai Death: रायगढ़ पुलिस ने ईसीएल के एमडी को किया तलब, देसाई की मौत पर बेटी मानसी ने भी तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
is Ileana DCruz married Her husband name marriage date revealed know who is the mystery man here in detail
इलियाना डिक्रूज

गौरतलब है कि  इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा "डेट नाइट" और इसके साथ ही उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी बनाया था।

यह भी पढ़ें- Chandramukhi 2: जल्द रिलीज होगा 'चंद्रमुखी 2' का पहला सिंगल, पोस्ट साझा कर मेकर्स ने दी जानकारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed