{"_id":"5cc7d6c3bdec22077725246a","slug":"salman-khan-calls-akshay-kumar-to-avoid-eid-release-for-not-box-office-clash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान ने इस वजह से किया अक्षय कुमार को फोन, दांव पर लगे हैं दोनों स्टार्स के करोड़ों रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान ने इस वजह से किया अक्षय कुमार को फोन, दांव पर लगे हैं दोनों स्टार्स के करोड़ों रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan, Akshay Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहित शेट्टी ने इस बार दांव लगाया है बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार पर। फिल्म का नाम है 'सूर्यवंशी'। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। हालांकि इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि अब तक ईद पर सलमान खान का कब्जा रहता आया है। सभी जानते हैं कि अगले साल ईद के मौके पर सलमान और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'इंशाअल्लाह' (Inshallah) रिलीज हो रही है।
2 of 5
Salman Khan, Akshay Kumar
लेकिन इस फिल्म को सोलो रिलीज होने का मौका जब सलमान को मिलता नहीं दिखा तो उन्होंने फोन मिला दिया अक्षय कुमार को। दरअसल साल 2020 अक्षय कुमार के लिए बेहद खास है क्योंकि पहली बार वह ईद के मौके पर अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) रिलीज करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट कटरीना कैफ हैं।
3 of 5
akshay and salman
मुंबई मिरर पर छपी खबर के अनुसार, सलमान खान ने अक्षय कुमार को फोन करके कहा है कि उन दोनों की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश न हो। अब ये बात तो बिल्कुल सही है दोनों बड़े सुपरस्टार हैं और एक साथ फिल्म रिलीज करने का जोखिम दोनों में से कोई नहीं उठाना चाहेगा। अब देखना ये है कि अक्षय सलमान की कितनी बात मानते हैं। अक्षय कुमार और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार
इससे पहले खबर थी कि अक्षय कुमार ने सलमान को फोन कर ईद पर रिलीज की डेट मांगी थी लेकिन अक्षय ने एक इंटरव्यू में इस बात को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा था- फिल्म इंडस्ट्री सबकी है और यहां बने रहना ही सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 5
salman and akshay
सलमान खान इन दिनों दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं वहीं अक्षय कुमार के पास गुड न्यूज जैसी फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।