फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान का साथ देने पर उनकी को-एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Wed, 11 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
salman khan co actress kunickaa sadanand files case after death threats
Salman Khan

20 साल पुराने काला हिरण केस में 5 साल की सजा मिलने के बाद सलमान खान को बीते शनिवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। सलमान को सजा सुनाए जाने के बाद बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने उनका साथ दिया और खुलकर सलमान के सपोर्ट में आए। जब सलमान जोधपुर से मुंबई अपने घर पहुंचे तो सेलिब्रिटीज का जमावड़ा भी लग गया।

salman khan co actress kunickaa sadanand files case after death threats
कुनिका

फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में सलमान खान की को-एक्ट्रेस रहीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद को कई दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। साथ ही अश्लील मैसेज भी आ रहे थे। कुनिका ने इस सबके पीछे बिश्नोई समाज को जिम्मेदार ठहराया। धमकियों से परेशान होकर उन्होंने बिश्नोई समाज के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

salman khan co actress kunickaa sadanand files case after death threats
कुनिका

दरअसल, यह सारा विवाद कुनिका के काले हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समाज के खिलाफ एक बयान देने के बाद शुरू हुआ। उन्होंने कहा था कि बिश्नोई समाज खुद शिकार करता है। सलमान को सजा दिलाने की बजाय बिश्नोई समाज को उन्हें एक उदाहरण की तरह लेना चाहिए और सलमान की जमानत का विरोध नहीं करना चाहिए। उन्होंने एक टीवी डिबेट के दौरान यह बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan co actress kunickaa sadanand files case after death threats
कुनिका

कुनिका के इस बयान के बाद से उन्हें धमकी भरे फोन आने लगे। वह बताती हैं, मुझे संतोष बिश्नोई नाम के शख्स ने फोन किया और मुझे अपने बयान पर माफी मांगने को कहा। मैंने उनकी बात मान ली और मांफी मांग ली लेकिन इसके बाद भी धमके भरे फोन नहीं रूके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed