सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए मशहूर, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार देश के जवानों के लिए की गई पहल रंग लाई है। शहीदों के परिवार की मदद के लिए उन्होंने 29 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इन पैसों से कुल 159 परिवारों को आर्थिक मदद दी गई।
रंग लाई अक्षय कुमार की मेहनत, देश के शहीदों के परिवार के लिए जुटा ली इतनी बड़ी रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'भारत के वीर को एक साल पूरा हो गया है। जो सपना देखा था वह सच हो गया। यह बताते हुए खुसी हो रही है कि हमें 29 करोड़ रुपये की राशि मिली है, जिसके जरिए हमने 159 परिवारों की मदद की। अपना साथ यूं ही बनाए रखें।'
Today @BharatKeVeer completes a year...a dream which is now a growing reality and it gives me immense happiness to share Rs. 29 crores has been raised till now which has supported 159 families of our bravehearts. Keep showing your gratitude https://t.co/5j0vxsSt7f 🙏🏻 pic.twitter.com/GgaLUjeBIc
अक्षय कुमार ने पिछले साल सरकार की मदद से भारत के वीर नाम से एक वेबसाइट शुरू की थी। इसका मकसद शहीदों के परिवार के लिए मदद राशि जुटाना था। जैसे ही एक परिवार के खाते में 15 लाख रुपये जमा होते हैं, वह अकाउंट नंबर वेबसाइट से हट जाता है।
इस वेबसाइट के जरिए कोई भी शहीदों के परिवार को आर्थिक पहुंचा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस वेबसाइट को लॉन्च किया था। इसके बाद एक्टर ने लोगों को इस वेबसाइट से पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी समझाई
Here's a step by step guide on @BharatKeVeer, go ahead and donate to the best of your capacity 🙏🏻 pic.twitter.com/AqQS0D9qR1
पिछले साल अक्षय कुमार ने दिवाली के मौके पर 103 शहीदों के परिवारों को पत्र भेजे। खिलाड़ी कुमार ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हर परिवार को 25 हजार रुपए का चेक देने के साथ एक प्यारा सा संदेश भी भेजा। अक्षय ने हर शहीद परिवार को खत में लिखा कि ‘हमें आपके परिवार पर बहुत गर्व हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए कुर्बानी दी। मुझे पता है कि इस दिवाली पर आप अपने परिवार को बहुत याद कर रहे हैं। मगर बस मैं आपसे इतना ही कहना चाहता हूं कि साहस के साथ अपने नए साल की शुरुआत कीजिए। बच्चों के लिए कुछ छोटे उपहार और मिठाईयां भेज रहा हूं। इसे स्नेह से स्वीकार कीजिए।’