फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: सलमान खान से आगे निकले अक्षय, 'दबंग 3' को 'गुड न्यूज' से दी मात

Fri, 10 Jan 2020 06:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 10 Jan 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Dabangg 3 and Akshay Kumar Good Newwz Box Office Collection
दबंग 3, गुड न्यूज - फोटो : Social Media

साल 2019 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में बॉलीवुड के दबंग और खिलाड़ी की फिल्में रिलीज हुईं। सलमान खान ने जहां दबंग 3 के साथ धमाका किया तो वहीं अक्षय कुमार ने भी अपने फैंस को गुड न्यूज दी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की, लेकिन अक्षय कुमार इस रेस में आगे निकल गए हैं।

Salman Khan Dabangg 3 and Akshay Kumar Good Newwz Box Office Collection
Dabangg 3 - फोटो : Social Media

20 दिसंबर 2019 को सलमान खान की दबंग 3 रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 24.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 78.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पहले हफ्ते तक फिल्म की कुल कमाई 121.58 करोड़ रुपये रही। बता दें कि अभी तक फिल्म की कुल कमाई 144.24 करोड़ रुपये है।

Salman Khan Dabangg 3 and Akshay Kumar Good Newwz Box Office Collection
गुड न्यूज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं दूसरी ओर 27 दिसंबर 2019 को अक्षय कुमार की गुड न्यूज रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 17.56 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 65.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी।  वहीं पहले हफ्ते तक फिल्म की कुल कमाई 127.90 करोड़ रुपये रही। बता दें कि अभी तक फिल्म की कुल कमाई 181.36 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Dabangg 3 and Akshay Kumar Good Newwz Box Office Collection
राधे - फोटो : amar ujala, mumbai

वैसे बात सलमान खान के फिल्मी करियर की करें तो सलमान ने दबंग 3 के साथ ही ईद 2020 को बुक कर लिया था। सलमान खान इस साल ईद पर फिल्म राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई के साथ धमाका करने की तैयारी में हैं। वहीं हाल ही में सलमान खान ने ईद 2021 के लिए भी फिल्म का एलान कर दिया है। 2021 में सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली रिलीज होगी।

विज्ञापन
Salman Khan Dabangg 3 and Akshay Kumar Good Newwz Box Office Collection
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : amar ujala, mumbai

वहीं बात अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की करें, तो अक्षय कुमार की कई फिल्में कतार में हैं। हाल फिलहाल में अक्षय कुमार लक्ष्मी बॉम्ब की तैयारी में जुटे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इसके साथ ही अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में भी नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed