{"_id":"5e18679a8ebc3e87d6159c39","slug":"tanhaji-the-unsung-warrior-actress-kajol-reaction-on-ajay-devgn-movies-and-love-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तानाजी..' अभिनेता ने कभी नहीं किया पत्नी को प्रपोज, अजय की फिल्मों पर काजोल ने किया ऐसा रिएक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तानाजी..' अभिनेता ने कभी नहीं किया पत्नी को प्रपोज, अजय की फिल्मों पर काजोल ने किया ऐसा रिएक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 10 Jan 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
काजोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' रिलीज हो गई है। फिल्म में एक लंबे वक्त के बाद काजोल भी नजर आएंगी। फिल्म में काजोल तानाजी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए काजोल अमर उजाला के ऑफिस पहुंची और फिल्म के साथ ही साथ निजी जिंदगी पर भी खुलकर बात की।
2 of 6
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
इंटरव्यू के दौरान काजोल से बातचीत में पूछा गया कि बड़े पर्दे पर हमें अक्सर जोड़ियां देखने को मिलती हैं, जैसे आपकी और शाहरुख की जोड़ी। लेकिन अजय की किसी के साथ जोड़ी क्यों नहीं बन पाई, या आपकी और अजय की जोड़ी क्यों नहीं बनी? इस सवाल का काजोल ने बड़ा ही शानदार जवाब दिया।
3 of 6
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : अमर उजाला
काजोल ने कहा, 'दरअसल जोड़ियां लोगों के दिमाग में बनती हैं। जैसे मेरी जोड़ी शाहरुख से है तो मैं बहुत लकी हूं क्योंकि हमने ढेर सारी फिल्में की और वो हिट भी हुईं। वहीं रही बात अजय की तो मैंने दस फिल्में की हैं। वहीं उनके साथ तो मेरी जोड़ी ऑफस्क्रीन भी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ओम राउत और काजोल
- फोटो : अमर उजाला
इसी के साथ एक किस्से का जिक्र करते हुए जब काजोल से कहा गया कि अजय ने आपको कभी प्रपोज ही नहीं किया था, इस पर क्या कहेंगी? इस पर हंसते हुए काजोल कहती हैं, 'आप लोग ही समझाइए उसे, डांटिए उसे। हालांकि मुझे लगता है कि हमारा जो रिलेशनशिप था वो कुछ ऐसा था कि हमें किसी से कुछ कहने की जरूरत ही नहीं पड़ी।'
विज्ञापन
5 of 6
Tanhaji
- फोटो : amar ujala, mumbai
'अजय के साथ तानाजी में काम करने पर कैसा महसूस होता है' के सवाल पर काजोल ने कहा, 'सब कुछ आसान था, क्योंकि ऐसा नहीं है कि हम पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। ऑनस्क्रीन के साथ ही ऑफस्क्रीन भी हम साथ ही हैं। अजय के साथ एक अच्छी बात है कि शूटिंग के वक्त उनका आधा दिमाग एक्टर का होता है और आधा दिमाग डायरेक्टर का। ऐसे में उन्हें सब कुछ परफेक्ट चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।