फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: कड़ी सुरक्षा के बीच 'विक्रांत रोणा' का प्रमोशन करने पहुंचे सलमान, किच्चा-जैकलीन संग लगाए ठुमके

Mon, 25 Jul 2022 10:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 25 Jul 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Dance on Rakkamma Song with Kiccha Sudeep Jacqueline Fernandez in Vikrant rona Promotional Event
विक्रांत रोणा के इवेंट के दौरान सलमान, किच्चा सुदीप, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लंबे समय के बाद सोमवार को किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। कड़ी सुरक्षा के बीच एक्टर फिल्म 'विक्रांत रोणा' के प्रमोशनल इवेंट में मुंबई के बांद्रा स्थित एक होटल में पहुंचे। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हाल ही में सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद एक्टर ने सावर्जनिक मंचों से दूरी बना ली थी। इस इवेंट में सलमान की सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए थे। केवल मीडियाकर्मी और जरूरी लोगों को ही कार्यक्रम में अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। 

Salman Khan Dance on Rakkamma Song with Kiccha Sudeep Jacqueline Fernandez in Vikrant rona Promotional Event
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन-किच्चा संग सलमान ने लगाए ठुमके
इस कार्यक्रम में सलमान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान जैसी वह मंच पर पहुंचे तो इंवेंट का माहौल ही बदल गया। 

किच्छा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज के साथ मिलकर सलमान इस फिल्म के मशहूर गाने 'रकम्मा' पर डांस करते नजर आए। वीडियो में सलमान को दोनों एक्टर्स के साथ गाने का सिग्नेचर स्टेप करते देखा जा सकता है।

Salman Khan Dance on Rakkamma Song with Kiccha Sudeep Jacqueline Fernandez in Vikrant rona Promotional Event
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
जमकर कर रहे प्रमोशन

बता दें कि किच्चा सुदीप के हाल ही में बीमार पड़ जाने की खबर सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी थी जिसके बाद इस फिल्म से जुड़े कुछ इवेंट्स को कैंसिल कर दिया गया था। लेकिन स्वस्थ होने के बाद एक्टर एक बार फिर फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टिव हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Dance on Rakkamma Song with Kiccha Sudeep Jacqueline Fernandez in Vikrant rona Promotional Event
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित 'विक्रांत रोना' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में किच्चा के अलावा जैकलीन फर्नांडीज एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। विक्रांत रोना में निरुप भंडारी, नीता अशोक, रविशंकर गौड़ा, मधुसूदन राव और वासुकी वैभव सहायक भूमिकाओं में दिखेंगे। इस फैंटसी एक्शन थ्रिलर को पांच भाषाओं कन्नड़, तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed