सब्सक्राइब करें

ऋषि-रणबीर पर तेज हुए सलमान खान के हमले, वजह है यह विदेशी एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
salman khan disappointed with ranbir kapoor and rishi kapoor
सलमान खान और रणबीर कपूर

रणबीर कपूर से सलमान खान बरसों से नाराज हैं और किसी से यह बात छुपी नहीं है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कैटरीना कैफ हैं। पिछले दिनों सलमान रणबीर के पिता ऋषि कपूर से भी नाराज हो गए। इन दिनों पिता-पुत्र की इस जोड़ी पर सलमान के तेवर तीखे और हमलावर हैं। चाहे निजी पार्टियां हों या फिर खुले मंच सलमान इन्हें आईना दिखाने से नहीं चूकते। 


 

salman khan disappointed with ranbir kapoor and rishi kapoor
rishi kapoor and ranbir kapoor
हाल ही में सलमान ने मीडिया से एक बातचीत में साफ कर दिया कि वह कपूर परिवार के इन सितारों के ना नाम सुनना चाहते हैं और ना ही इन्हें पसंद करते हैं। मीडिया से बातचीत में एक मौका तब आया जब एक पत्रकार सलमान से कहा कि तीन सीनियर एक्टरों ने 50 की उम्र तक कैरेक्टर रोल करने शुरू कर दिए थे।

 
salman khan disappointed with ranbir kapoor and rishi kapoor
Salman khan
सलमान ने पूछा कि आप किनकी बात कर रहे हैं तो पत्रकार ने अमिताभ बच्चनए ऋषि कपूर और अनिल कपूर के नाम लिए। अमिताभ के नाम पर सलमान ने सिर हिला कर हामी भरी जब ऋषि का नाम लिया गया तो सलमान ने पूछा कि ये कौन हैं और अंत में कहा कि हां अनिल कपूर को मैं जानता हूं। तय है कि ऋषि के नाम से अनजान बनते हुए सलमान ने यही तंज कसा कि सितारों के बीच उनकी कोई हैसियत नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan disappointed with ranbir kapoor and rishi kapoor
सलमान खान
असल में पिछले दिनों ऋषि कपूर ने सोनम कपूर की शादी में सलमान की भाभी सीमा खान को इस बात के लिए खरी-खोटी सुनाई थी कि सलमान उन्हें देख कर भी नजरअंदाज करते हुए अंदर चले गए थे। जब तक सीमा यह बात सलमान को बताने पहुंचीं तो ऋषि कपूर वहां से निकल चुके थे। तब से सलमान उन पर खीझे हुए हैं। इसी मीडिया इंटरव्यू में रणबीर का जिक्र आया और सलमान ने फिर उखड़े हुए तेवर दिखाए। उन्होंने इस बात पर नाखुशी जाहिर की कि संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर संजू बने हैं।

 
विज्ञापन
salman khan disappointed with ranbir kapoor and rishi kapoor
फाइल फोटो
उन्होंने रणबीर का नाम लिए हुए बगैर कहा कि संजय के किरदार से कोई दूसरा एक्टर न्याय नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी के अंतिम आठ-दस बरसों के समय तो खुद उन्हें पर्दे पर निभाना चाहिए था। जब सलमान से पूछा गया कि क्या उन्होंने संजू का ट्रेलर देखा तो पहले वह मुकर गएए फिर बोले कि हां देखा है। ट्रेलर पर उनकी टिप्पणी थी कि राजू हिरानी समझदार डायरेक्टर हैं और मुझे विश्वास है कि वह अच्छी फिल्म बनाएंगे। नए युवा एक्टरों पर बात करते हुए सलमान ने टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन का नाम लेकर तारीफ की लेकिन रणबीर का नाम नहीं लिया। रणबीर का नाम लिए बगैर उन्होंने उनकी मैट्रोसेक्सुअल छवि का मजाक उड़ाते हुए कहा कि सोचो अगर भारत कफ परेड से अंधेरी तक ही होता तो कैसे एक्टर हमारे यहां चलते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed