देश में कोरोना की स्थिति किसी से छिपी नही है। आए दिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं और हर दिन लोग इससे अपनी जान गवां रहे हैं। हालांकि बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने कोरोना को मात दी है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में नही आई है। वहीं महामारी के इस दौर में लोग एक दूसरे की मदद भी कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी अब आगे आकर लोगों को तरह तरह की मदद पहुंचा रहे हैं। अभी तक इस लिस्ट में सोनू सूद का नाम सबसे आगे था, लेकिन सलमान खान भी एक बार फिर मदद के लिए आगे आ गए हैं।
वीडियोः सलमान खान ने फ्रंटलाइन वर्कर्स में बंटवाए पांच हजार फूड पैकेट, खुद चखकर जांची खाने की क्वालिटी
सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आया। फैंस सलमान के इस नेक कदम की तारीफ भी कर रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में सलमान खान के साथ 'आई लव मुंबई' नाम के एनजीओ के मेंबर राहुल कनल भी नजर आ रहे हैं।
बता दें कि राहुल कनल शिवसेना यूथविंग की कोर कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'एक बड़ी टीम। सलमान खान का जितना भी धन्यवाद किया जाए कम है। उन्होंने खुद खाने को परखा और मदद के लिए आगे आए'।
One big team !!! Can’t thank enough @BeingSalmanKhan bhai for being there... what more you can ask when he keeps a check on the menu and does such sudden visits 🙏 https://t.co/RQKH7Z1wnw
बता दें कि सलमान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से मुंबई के फ्रंटलाइन वर्कर्स पुलिस, मेडिकल स्टॉफ और बीएमसी कर्मचारियों के लिए पिछले कुछ हफ्ते से रोजाना भाईजान्स किचन से नाश्ते का इंतजाम किया जा रहा है। इस नेक काम में 'आई लव मुंबई' एनजीओ भी उनका साथ दे रही हैं। पिछले साल भी सलमान ने लॉकडाउन के वक्त गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की थी।