फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Video: पनवेल की सड़कों पर ऑटो रिक्शा चलाते दिखे सलमान खान, वीडियो देख फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

Wed, 29 Dec 2021 07:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 29 Dec 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan drives auto rickshaw on the streets of Panvel the user gave a funny reaction after watching the video
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिल्मी दुनिया के ‘भाईजान’ हैं। वह फिल्मों की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। खास बात ये है कि सलमान जो भी करते हैं फैंस के बीच छा जाता है। इतना ही नहीं, कई बार तो फैंस भी सलमान खान द्वारा किए गए काम को कॉपी करते हुए नजर आते हैं और इसकी झलक कई बार देखने को मिल चुकी है। लेकिन अब सलमान खान ने जो किया, उसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। दरअसल, सलमान खान ऑटो रिक्शा चलाते हुए नजर आए हैं और अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि इस वीडियो में सलमान खान के आस-पास भारी भीड़ नजर आ रही है।



सलमान खान इन दिनों पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में हैं। यहां पर अभिनेता ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसके बाद से ही सलमान अपने फार्महाउस में आराम फरमा रहे हैं। लेकिन इस बीच अभिनेता ने पनवेल की सड़कों पर ऑटो रिक्शा चलाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Salman Khan drives auto rickshaw on the streets of Panvel the user gave a funny reaction after watching the video
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता ऑटो रिक्शा चलाते दिख रहे हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि सलमान खान जिस ऑटो रिक्शा को चला रहे हैं उसमें सवारी भी बैठी हुई हैं। हालांकि, रिक्शा में बैठे हुए लोग सलमान खान को जानते हैं या नहीं। इस बात की जानकारी नहीं है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

Salman Khan drives auto rickshaw on the streets of Panvel the user gave a funny reaction after watching the video
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में ये भी देख जा सकता है कि जैसे ही लोगों को सलमान खान द्वारा रिक्शा चलाने की बात पता चली, तो हर कोई वहां पर रुक गया और सलमान खान का वीडियो बनाने लगा। इस दौरान सलमान खान काफी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लू टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहना हुआ है, जिसमें भी वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan drives auto rickshaw on the streets of Panvel the user gave a funny reaction after watching the video
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के इस वीडियो पर अब फैंस भी तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आज इनके लिए इज्जत और ज्यादा बढ़ गई।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘खतरों के खिलाड़ी।’ एक अन्य यूजर ने सलमान खान के वीडियो पर चुटकी लेते हुए लिखा, ‘हट जाओ सब लोग, मुझे फार्महाउस पर जाना है और सांप को कुचलना है।’ इसके अलावा भी कई फैंस ने ऐसे ही कमेंट किए हैं।



विज्ञापन
Salman Khan drives auto rickshaw on the streets of Panvel the user gave a funny reaction after watching the video
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जब सलमान खान पनवेल में अपने दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे तब उनके साथ यहां पर एक हादसा हो गया था। सलमान खान को उनके फार्महाउस में सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। सलमान को सांप ने तीन बार काटा था और ये बात अभिनेता ने ही बताई थी। हालांकि, अब वह पूरी तरह ठीक हैं।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed