सलमान खान और पाकिस्तानी मूल निवासी सोमी अली का रिश्ता किसी से नहीं छुपा। सलमान खान और सोमी अली ने एक-दूसरे को आठ साल तक डेट किया।सोमी अली ने एक मीडिया से खास बातचीत में ये खुलासा किया था कि दबंग खान ने उन्हें चीट किया था और यही उनके अलग होने का कारण बना। बता दें कि सोमी अली खान 16 साल कि कम उम्र में बॉलीवुड में अपना करियर बनाने और साथ ही अपने क्रश सलमान खान से शादी करने कि ख्वाहिश लेकर मुंबई आई थीं। उनकी खुशकिस्मती थी कि उन्हें सलमान खान बॉयफ्रेंड के रूप में मिले भी, लेकिन साल 1999 में उन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
रिश्ते: सलमान खान के साथ संपर्क में रहने पर बोलीं सोमी अली, उनसे दूर रहना...
पांच साल से सलमान से नहीं हुई कोई बात
एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में सोमी अली ने अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ सलमान खान से उनका अब रिश्ता है या नहीं इस पर भी बातचीत की। सोमी ने कहा, ‘मैं पिछले पांच साल से सलमान के साथ संपर्क में नहीं हूं। मेरा ऐसा मानना है कि अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना अच्छा होता है। मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हूं और मुझे लगता है कि सलमान भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। मुझे नहीं पता 1999 में मेरे जाने के बाद उनकी जिंदगी में कितनी गर्लफ्रेंड बनी बस मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं’।
फिल्म बुलंद में किया था सलमान के साथ काम
सोमी अली और सलमान खान के रिश्ते की शुरुआत फिल्म ‘बुलंद’ के सेट से हुई थी। सोमी अली ने खास बातचीत में बताया कि सलमान ने इस फिल्म के साथ अपना होम प्रोडक्शन शुरू किया था और उस दौरान वो अपनी फिल्म ‘बुलंद’ के लिए अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे। सोमी ने कह कि उस फिल्म कि शूटिंग के लिए वो काठमांडू गए थे पर दुर्भाग्य से उस वक्त उनकी उम्र कम थी और वो फिल्म जगत में नई थीं। निर्माताओं के साथ कुछ दिक्कतों कि वजह से शूटिंग रोक दी गई। उन्होने कहा हालांकि मैं यही कहूंगी कि मेरे और सलमान के रिश्ते के लिए ये एक जरिया था।
उनसे दूर रहना है मेरी सेहत के लिए अच्छा
सोमी अली ने कहा कि सलमान के साथ संपर्क में न रहना उनकी सेहत के लिए अच्छा है। उन्होने कहा, ‘मुझे पता है सलमान खान खुद के एनजीओ के लिए काम करते हैं और मुझे इस बात का गर्व है। लेकिन मनोवैज्ञानिक रूप से उनके साथ संपर्क में न रहना मेरी सेहत के लिए अच्छा है। मुझे उनकी परवाह है और मैं ये जानकर खुश हूं कि वह जिंदगी में एक अच्छी जगह पर हैं और बहुत खुश हैं ।
सोमी अली ने अब तक नहीं की शादी
सलमान खान से सच्चा प्यार करने वाली अभिनेत्री सोमी अली की उम्र 45 वर्ष है, लेकिन अब तक वो सिंगल हैं । सलमान खान के बाद अब तक उन्हें उनका सच्चा प्यार नहीं मिला है। सोमी ने एक कुछ साल पहले एक बातचीत में कहा था, ‘मैं इंडिया में शादी करना चाहती थी और चाहती थी कि मेरे पांच बच्चे हों। लेकिन अब मेरी उम्र 40 है इसलिए मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती। अगर मुझे कोई मेरे विचारों से मिलता-जुलता व्यक्ति मिला तो मैं उसके साथ एक नया रिश्ता शुरू जरूर करना चाहूंगी’।
