{"_id":"5d0b694c8ebc3e55c5027c2c","slug":"salman-khan-film-bharat-second-week-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"200 करोड़ से अभी इतना दूर है सलमान खान की फिल्म भारत, देखिए दूसरे हफ्ते की हर दिन की कमाई के आंकड़े","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
200 करोड़ से अभी इतना दूर है सलमान खान की फिल्म भारत, देखिए दूसरे हफ्ते की हर दिन की कमाई के आंकड़े
Thu, 20 Jun 2019 05:03 PM IST
अपूर्वा राय
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 20 Jun 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Bharat film
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में भले गुरुवार की सुबह से ही सलमान खान की फिल्म भारत के 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेने की चर्चा चल रही हो, लेकिन इस फिल्म को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस आंकड़े तक पहुंचने में अब भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिल्म का रिलीज के 15वें दिन तक का कलेक्शन अब तक 193 करोड़ 50 लाख रुपये तक ही पहुंचा है।
सलमान खान और दिशा पाटनी
- फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)
सलमान खान की फिल्म ने 5 जून को रिलीज होने के बाद पहले हफ्ते (9 दिन) में कुल 172 करोड़ 19 लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद फिल्म ने 10वें दिन 3.66 करोड़ रुपये, 11वें दिन 5.68 करोड़ रुपये, 12वें दिन 5.52 करोड़ रुपये, 13 वें दिन 2.32 करोड़ रुपये, 14वें दिन 2.20 करोड़ रुपये और कल बुधवार को यानी 15वें दिन 1.93 करोड़ रुपये कमाए।
salman khan,katrina kaif, bharat
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म का कुल 5 जून से लेकर 19 जून तक कुल 15 दिन का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 193 करोड़ 50 लाख रुपये हो सका है। शाहरुख खान की फिल्म हैपी न्यू ईयर की 188 करोड़ 43 लाख की कमाई को पीछे छोड़ भारत अब ऑल टाइम कमाई की लिस्ट में 14वें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
prem ratan dhan payo
सलमान खान की सूरज बड़जात्या निर्देशित 2015 में रिलीज हुई फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने बॉक्स ऑफिस पर 187 करोड़ रुपये 52 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं 2012 में रिलीज हुई फिल्म एक था टाइगर की कमाई 184 करोड़ 18 लाख रुपये रही।
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सलमान खान की जो फिल्में अब भी भारत से आगे हैं, उनमें फिल्म टाइगर जिंदा है 331.11 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर, 316.79 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बजरंगी भाईजान पांचवें नंबर पर, 300.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सुल्तान छठे नंबर पर और 214.04 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म किक 10वें नंबर पर है।