{"_id":"5c4abdfabdec2273792f3903","slug":"salman-khan-film-bharat-teaser-has-been-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रेस' से बाहर निकलकर 'भारत' लौटे सलमान खान, टीजर में इतने लुक देख फैंस हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रेस' से बाहर निकलकर 'भारत' लौटे सलमान खान, टीजर में इतने लुक देख फैंस हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'भारत' का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म काफी समय से चर्चा में थी। 'भारत' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का धमाकेदार टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Trending Videos
salman khan
- फोटो : youtube
1 मिनट 26 सेकेंड का टीजर किसी का भी दिल जीत सकता है। टीजर देखकर कहा जा सकता है कि एक बार फिर से सलमान खान अपने फैंस को शानदार एक्शन का मसाला देने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में सलमान खान के कई लुक भी देखने को मिल रहे हैं। इन सभी लुक में वह काफी बेहतरीन लुक में नजर आ रहे हैं। टीजर के अब तक 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : youtube
सलमान खान टीजर में कोई संवाद नहीं है, सिर्फ सलमान खान की आवाज़ भारत के किरदार का नजरियां बयां करती है। भारत का मानना है कि जब उनके पिताजी ने उनका नाम ही देश के नाम पर रख दिया तो फिर जाति, धर्म या सरनेम वाली दूसरी कोई पहचान नाम के साथ लगाने की जगह ही नहीं बचती।
सलमान खान
- फोटो : सलमान खान
भारत के टीजर में सलमान खान के किरदार की यात्रा की झलकियां भी हैं। कहीं वह सर्कस में आग के गोले के भीतर से बाइक जंप करते दिखते हैं। कहीं नेवी अफसर के तौर पर। कहीं कॉरपोरेट लुक में तो कहीं पार्क में बॉक्सिंग प्रैक्टिस करते। सलमान खान के नजरिए ये टीजर टाइट है। लेकिन, इस टीजर से भारत फिल्म क्या है, इसकी झलक नहीं मिलती।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : अतुल अग्निहोत्री, ट्विटर
आपको बता दें कि फिल्म भारत इस साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर ने दर्शकों और फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। हाल ही में इस फिल्म में कलाकार ब्रिजेन्द्र काला भी एक्ट्री हुई है। ब्रिजेन्द्र काला ने शाहरुख खान की फिल्म जीरो, आमिर की फिल्म पीके और सलामान खान के साथ प्रेम रतन धन पायो में काम किया है।

कमेंट
कमेंट X