फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में आकर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल बुरी तरह फंसे थे। इस बीच दोनों के लिए अच्छी खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर तत्काल प्रभाव से निलंबन हटा दिया है। केवल दोनों क्रिकेटर ही नहीं करण जौहर भी अपने शो की वजह से निशाने पर आ गए थे।
2 of 5
karan johar
- फोटो : social media
अब जब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर से निलंबन हट गया है तो करण जौहर ने भी राहत की सांस ली है। सीएनबीसी टीवी 18 के एक कार्यक्रम में करण जौहर ने कहा कि 'मुझे जब पता चला कि दोनों पर से बैन हटा दिया गया है तो मुझे बहुत खुशी हुई। मेरे लिए ये काफी राहत की बात है और मैं धन्यवाद देता हूं। मुझे लगता है कि दोनों को एक और मौका मिलना चाहिए। मुझे खुशी हुई है कि क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एक चांस दिया है।'
3 of 5
karan johar
- फोटो : social media
जब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर बैन लगा था तो करण जौहर ने अफसोस जताया था। ईटी नाऊ से बात करते हुए करण ने कहा, 'ये मेरा शो है और इसकी जिम्मेदारी भी मेरी है। ये मेरा प्लेटफॉर्म है। मैं ही शो में गेस्ट को इनवाइट करता हूं। यहां पर अगर कुछ गलत होता है तो ये मेरी जिम्मेदारी है। ये मामला जब बढ़ा तो कई रातों तक मैं सो नहीं पाया। मैं सोच रहा था कि इस गलती को कैसे ठीक करूं कि सब पहले जैसा हो जाए लेकिन यहां मेरी बात सुनने वाला कोई नहीं है।'
4 of 5
pandya, kl rahul
- फोटो : social media
इससे पहले पांड्या ने कहा था कि 'मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता है।' शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जरूरत है कि वह कैसे मूव कर रही है।'
5 of 5
pandya, kl rahul
- फोटो : Instagram
शो देखने के बाद हर किसी ने हार्दिक पांड्या के इस एटिट्यूड की निंदा की। सोशल मीडिया पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा। कुछ यूजर्स ने न सिर्फ हार्दिक पांड्या की टिप्पणियों पर अपनी निराशा जाहिर की, बल्कि इस एपिसोड को प्रसारित करने के लिए शो को भी कोसा।
कमेंट
कमेंट X