शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की जिंदगी पर बनी फिल्म 'ठाकरे' (Thackeray) आज रिलीज हो गई। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) बाला साहेब की भूमिका निभा रहे हैं।
'मणिकर्णिका' से चिढ़े शिवसैनिकों ने फिल्म देखने आए लोगों को पीटा, बोले-'ठाकरे' क्यों नहीं
मुंबई में वाशी के आईनॉक्स सिनेमा हॉल के बाहर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सुबह के शो को भी रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब बाकी दूसरी फिल्मों के पोस्टर लगाए गए तो 'ठाकरे' के पोस्टर क्यों नहीं लगाए?
And this is #ShivSena for you. Shiv sainiks create ruckus in Vashi's INOX cinema - They demand posters of #Thackeray film be put. Already they have stopped screening of first show. pic.twitter.com/bdQQafcQWp
देखें ट्वीट...
इसके साथ ही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 'मणिकर्णिका' देखने आए लोगों के साथ मारपीट की और उन्हें भगा दिया। शिवसैनिको का आरोप है की जानबूझकर सिनेमा मालिक 'मणिकर्णिका' को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक ‘ठाकरे’ का फ्री शो दिखाया जा रहा है। दहिसर के एक सिनेमाघर में सुबह 10 बजे और शाम 4 बजे के शो को फ्री कर दिया गया। वहीं वसई में भी सुबह 8 बजे का शो फ्री में दिखाने के लिए सिनेमा हॉल के बाहर प्रदर्शन किया गया।
इससे पहले फिल्म 'ठाकरे' को सुबह 4 बजे देखने मुंबई के एक सिनेमाघरों में पहुंचे लोग वहां खुद 'बाल ठाकरे' को देख चौंक गए। सिनेमाघरों की एक बड़ी चेन ने मुंबई में ठाकरे फिल्म को लेकर सिनेथॉन रखा है।
Grand celebrations at the 4:15 am show of #Thackeray at @CarnivalCine IMAX Wadala @Nawazuddin_S @rautsanjay61 @Viacom18Movies pic.twitter.com/7vMryND6ih
देखें ट्वीट...

कमेंट
कमेंट X