फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' का टीजर रिलीज कर सलमान खान ने हिला डाला सोशल मीडिया, यूजर बोले- 'इस बार 500 करोड़ पार'

Fri, 25 Jan 2019 03:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 25 Jan 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
salman khan film bharat teaser out social media user comment
Salman Khan - फोटो : instagram
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले टीजर रिलीज कर सलमान खान ने अपने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है । 1 मिनट 26 सेकंड के इस टीजर में सलमान ने अपने किरदार के बारे में जानकारी दी है।




 
salman khan film bharat teaser out social media user comment
salman khan - फोटो : youtube
इसके अलावा इस टीजर में सलमान कई लुक में नजर आए हैं । टीजर देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं । यूजर्स टीजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि इस बार सलामन खान की 'भारत' करोड़ों रुपए का कलेक्शन करेगी ।

salman khan film bharat teaser out social media user comment
Salman Khan - फोटो : youtube
एक यूजर ने लिखा, 'ब्लॉकबस्टर होगी भारत'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस बार 500 करोड़ पार'। इसी तरह यूजर ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इससे पहले अली और सलमान ने मिलकर 'सुलतान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्में बनाई हैं।










 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan film bharat teaser out social media user comment
salman khan - फोटो : youtube
बता दें कि 'भारत' साउथ कोरिया की फिल्म 'ओड टू माई फादर' की ऑफीशियल रीमेक है। फिल्म में आजाद भारत से लेकर मौजूदा भारत की कहानी दिखाई जाएगी और इसी वजह से सलमान फिल्म में कई लुक में नजर आने वाले हैं । फिल्म की शूटिंग माल्टा, मुंबई, सऊदी अरब और पंजाब की खूबसूरत लोकेशन पर की गई है।



 
विज्ञापन
salman khan film bharat teaser out social media user comment
सलमान खान - फोटो : अतुल अग्निहोत्री, ट्विटर
'भारत' इस साल ईद पर रिलीज होगी। टीजर ने दर्शकों के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। हाल ही में इस फिल्म में कलाकार ब्रिजेन्द्र काला की एंट्री हुई है। ब्रिजेन्द्र काला ने शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो', आमिर की फिल्म 'पीके' और सलामान खान के साथ 'प्रेम रतन धन पायो' में काम किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed