फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान का सबसे बड़े 'दुश्मन' का चेहरा आया सामने, शाहरुख का बड़ा खुलासा, पढ़ें पांच खबरें

Wed, 09 Oct 2019 11:54 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 09 Oct 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan film Dabangg 3 villain Kiccha Sudeep to Vaastav complete 20 years these are 5 news
Sudeep Kiccha - फोटो : social media

सलमान खान ने किच्चा सुदीप का फर्स्ट लुक किया रिलीज


अभिनेता सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज से पहले काफी चर्चा मेें हैं। सलमान खान की इस में फिल्म में साउथ सिनेमा के अभिनेता किच्चा सुदीप भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में किच्चा सुदीप खलनायक का किरदार कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान ने दबंग में किच्चा सुदीप के फर्स्ट लुक को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा- विलेन जितना बड़ा हो, उससे भिड़ने में उतना ही मजा आता है। मिलें दबंग में बल्ली के किरदार में किच्चा सुदीप से। 
 

 

Salman Khan film Dabangg 3 villain Kiccha Sudeep to Vaastav complete 20 years these are 5 news
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ना करने पर ट्रोल हुए शाहरुख ने दिया करारा जवाब
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान फिल्म जीरो के बाद से बड़े पर्दे से दूर है। अभी तक शाहरुख ने अपनी किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है। ऐसे में उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनसे नई फिल्म की घोषणा की उम्मीद लगाए बैठे हैं साथ ही कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बॉलीवुड से गायब होने पर ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में इन सोशल मीडिया यूजर्स को शाहरुख खान ने करारा जवाब दिया है। दरअसल ट्विटर पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा-आपने बॉलीवुड से किनारा क्यों कर लिया ? इस पर शाहरुख ने करारा जवाब देते हुए, मैं खुद बॉलीवुड हूं। शाहरुख के कमेंट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 



 

Salman Khan film Dabangg 3 villain Kiccha Sudeep to Vaastav complete 20 years these are 5 news
Nach Baliye 9 - फोटो : file photo

इस हफ्ते नच बलिए 9 से होंगी दो जोड़ियां बाहर
'नच बलिए' का सीजन 9 जैसे-जैसे फाइनल की ओर बढ़ रहा है वैसे वैसे शो का मुकाबला भी कड़ा होता जा रहा है। वहीं बीते हफ्ते शो में कोई भी एलिमिनेशन नहीं हुआ तो सभी प्रतिभागियों ने राहत की सांस ली। इस बीच अब खबर है कि आने वाला एलिमिनेशन चौंका देना वाला होगा। शो में इस बार एक साथ दो जोड़ियों का एलिमिनेशन हो सकता है। गौरतलब है कि सौरभ जैन और रिद्धिमा जैन, उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा की परफॉर्मेंस अन्य जोड़ियों के मुकाबले खराब चल रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शो से ये दो जोड़ियां बाहर हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan film Dabangg 3 villain Kiccha Sudeep to Vaastav complete 20 years these are 5 news
83 team - फोटो : Twitter

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 83 की पार्टी 
अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी बहुचर्चित फिल्म 83 की शूटिंग खत्म कर ली है। इसके साथ ही फिल्म के मेकर्स और पूरी स्टारकास्ट 83 के प्रमोशन में भी जुट गई हैं। इस बीच रणवीर और दीपिका का 83 की रैप अप पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका जहां बॉलर की तरह अभिनय करती दिखाई दीं वहीं रणवीर सिंह के बल्लेबाज की तरह शॉर्ट मारते नजर आए। इन दोनों का ये वीडियो काफी मजेदार है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#DeepikaPadukone #RanveerSingh for #83thefilm wrap up party in Mumbai today #ManavManglani @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

विज्ञापन
Salman Khan film Dabangg 3 villain Kiccha Sudeep to Vaastav complete 20 years these are 5 news
Sanjay Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

संजय दत्त ने मनाया वास्तव के 20 साल पूरे होने का जश्न
अभिनेता संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म वास्तव को रिलीज हुआ 20 साल हो गए हैं। ये फिल्म 7 अक्टूबर 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ नम्रता शिरोडकर, मोहनीश बहल, शिवाजी साटम, रीमा लागू और परेश रावल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। वास्तव के 20 साल पूरे होने पर संजय दत्त ने इस फिल्म से जुड़ी यादों को याद करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में संजय दत्त फिल्म में अपनी मां यानी रीमा लागू से वास्तव के सुपरहिट डायलॉग 50 तोला बोले दिखाई दे रहे हैं। संजय दत्त ने अपनी ट्वीट में लिखा है- वास्तव के 20 साल का जश्न, फिल्म के इस सीन ने मुझे सच में कलाकार बनाया। 
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed