{"_id":"629ed7388c97ca01c047491b","slug":"salman-khan-film-kabhi-eid-kabhi-diwali-title-to-be-changed-back-to-bhaijaan-starring-shehnaaz-gill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kabhi Eid Kabhi Diwali: धमकियों के बीच सलमान खान ने बदला अपनी फिल्म का टाइटल, अब 'भाईजान' होगा नाम!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kabhi Eid Kabhi Diwali: धमकियों के बीच सलमान खान ने बदला अपनी फिल्म का टाइटल, अब 'भाईजान' होगा नाम!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई थी। शूटिंग शुरू होने के बाद से ही कभी फिल्म की स्टार कास्ट में फेरबदल किए जा रहे हैं तो कभी शूटिंग के शेड्यूल में। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि मेकर्स ने फिल्म के टाइटल में बदलाव करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स की माने तो अब सलमान खान की फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दिवाली' नहीं बल्कि 'भाईजान' होगा। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
धमकियों के बीच हैदराबाद रवाना हुए सलमान
बता दें कि 5 जून को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभिनेता ने इस खतरे के बीच भी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग जारी रखने का निर्णय लिया है। यही कारण है कि अभिनेता अपने प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म 'भाईजान' की शूटिंग के लिए मुंबई से हैदराबाद रवाना हो गए हैं। यहां उनका 25 दिन का शेड्यूल है।
3 of 4
आयुष शर्मा, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टार कास्ट में हुए ये बदलाव
गौरतलब है कि सलमान की आगामी फिल्म में उनके जीजा आयुष और जहीर इकबाल भी नजर आने वाले थे। हालांकि अब उनके जीजा यानी आयुष शर्मा और जहीर इकबार इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। बताया जा रहा है कि आयुष ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। हालांकि क्रिएटिव मतभेदों के चलते आयुष 'भाईजान' से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान खान
- फोटो : social media
कब आएगी फिल्म?
'भाईजान' में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और तेलुगू एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन फरहाद सामजी कर रहे हैं। यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।