फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'विक्रम' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, 'सम्राट पृथ्वीराज' को टक्कर दे रही आदिवि शेष की 'मेजर'

Tue, 07 Jun 2022 09:59 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 07 Jun 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
Monday box office report kamal haasan Vikram crosses Rs 100 crore Major of Adivi Shesh giving competition to samrat Prithviraj
विक्रम, मेजर, सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

थियेटर में रिलीज हुई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं कि ये फिल्म जोरदार कमाई करेगी। लेकिन ओपनिंग डे पर ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। पहले दिन ये फिल्म अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' जितनी कमाई भी नहीं कर पाई। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया था, बावजूद इसके फिल्म औसत प्रदर्शन ही कर रही है। वहीं कमल हासन की विक्रम कारोबार के मामले में बढ़िया है। आदिवि शेष की मेजर भी औसत कलेक्शन कर रही है। तो चलिए आज आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताते हैं कि इस सोमवार कौन सी फिल्म ने कितना कारोबार किया है।

Monday box office report kamal haasan Vikram crosses Rs 100 crore Major of Adivi Shesh giving competition to samrat Prithviraj
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रम
पिछले तीन दिनों से विक्रम कमाई के मामले में बढ़िया जा रही थी। पिछले दिनों में इस फिल्म ने 94.65 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। वहीं चौथे दिन के कारोबार की बात करें तो सोमवार का दिन विक्रम के लिए कुछ खास अच्छा नहीं गया है। रविवार के मुकाबले इस फिल्म ने कम कमाई की है। चौथे दिन इस फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। कुल कलेक्शन की बात करें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 109.15 करोड़ रुपये हो चुका है।

Monday box office report kamal haasan Vikram crosses Rs 100 crore Major of Adivi Shesh giving competition to samrat Prithviraj
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सम्राट पृथ्वीराज
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज पहले दिन से दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है। पिछले तीन दिनों में इस फिल्म ने 39.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं सोमवार को इस फिल्म की रफ्तार और धीमी हो गई। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से रविवार के मुकाबले सोमवार को सम्राट पृथ्वीराज सभी भाषाओं में मात्र 4.60 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday box office report kamal haasan Vikram crosses Rs 100 crore Major of Adivi Shesh giving competition to samrat Prithviraj
मेजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मेजर
आदिवि शेष की फिल्म मेजर बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित इस फिल्म में आदिवि शेष मुख्य किरदार के रूप में हैं। इस फिल्म के कारोबार की बात करें तो ओपनिंग डे के तीन दिनों के अंदर इस फिल्म ने 21.95 करोड़ की कमाई की है। चौथे दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं में 3 करोड़ रुपये  कारोबार किया है।

विज्ञापन
Monday box office report kamal haasan Vikram crosses Rs 100 crore Major of Adivi Shesh giving competition to samrat Prithviraj
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया को रिलीज हुए दो हफ्ते का समय बीत चुका है। पिछले 17 दिनों से ये फिल्म अपना जादू दिखाने में कामयाब रही है। पिछले 17 दिनों में इस फिल्म ने कुल 154.82 करोड़ रुपये की कमाई कर के 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 18वें दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये की ही कमाई की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed