फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

O2 Trailer: ऑक्सीजन की जंग में अपने बीमार बेटे के लिए लड़ती दिखीं नयनतारा, यहां देखें ट्रेलर

Tue, 07 Jun 2022 09:21 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 07 Jun 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
O2 Trailer Nayanthara turns in a caring and fierce mother for her ailing son in her upcoming movie trailer releasing on hotstar
O2 movie - फोटो : social media

साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म  'O2' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। फिल्म रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है, जिसमें वह एक दमदार भूमिका में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'काथुवाकुला रेंदु काधल' की सफलता के बाद अब हाल ही में नयनतारा की आगामी फिल्म 'O2' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में वह एक मां के रूप में दिख रही हैं, जो अपने बच्चे को बचाने के लिए किसी भी हद से गुजर सकती है। इसके लिए उनके किरदार को बहुत सारी मुश्किलों का समाना करना पड़ता है, क्योंकि उसका बेटा बीमार होता है। जीएस विकनेश के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर रिलीज होने वाली है।  

O2 Trailer Nayanthara turns in a caring and fierce mother for her ailing son in her upcoming movie trailer releasing on hotstar
O2 movie - फोटो : social media

सस्पेंस से भरी है कहानी 
नयनतारा स्टारर यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इसके लिए लोगों के मन में उत्सुकता बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने हाल ही में इस थ्रिलर का मनोरंजक ट्रेलर रिलीज कर दिया है। वीडियो की शुरुआत नयनतारा को एक प्यारी मां वीरा के रूप में पेश करने से होती है। उसका बेटा एक ऐसी बीमारी से पीड़ित है, जिससे उसके लिए नैचुरली सांस लेना मुश्किल हो जाता है। उसको ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। इस दुख भरी कहानी में अचानक से एक ट्विस्ट तब आता है, जब मां और बेटा बस से कोच्चि के लिए निकलते हैं। उनका यह सफर कहानी को और पीड़ादायक बना देता है। वह बस से सफर कर रहे होते हैं और रास्ते में कुछ ऐसा होता है, जिससे सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ जाती हैं। इन दरारों में बस गिर जाती है। बस के गिरते ही शोर मचने लगता है। सभी यात्री एक मुश्किल स्थिति में फंस गए हैं, जिसकी वजह से उन्हें ऑक्सीजन के लिए एक-दूसरे से लड़ना पड़ता है। वह इस खतरनाक स्थिति से कैसे बाहर निकलेंगे और नयनतारा अपने बेटे को सभी को बचाने के लिए क्या करती हैं, यही फिल्म की कहानी है।   

O2 Trailer Nayanthara turns in a caring and fierce mother for her ailing son in her upcoming movie trailer releasing on hotstar
O2 movie - फोटो : social media

इस हॉलीवुड फिल्म से ली गई है कहानी 
फिल्म का निर्देशन जीएस विकनेश ने किया है और यह उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी। इस फिल्म की कहानी साल 2021 में आई फ्रेंच साइंस- फिक्शन थ्रिलर 'ऑक्सीजन' से प्रेरित है। 'O2' की शूटिंग पिछले साल खत्म हो गई थी और अभी यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में है। फिल्म का निर्माण एसआर प्रभु और एसआर प्रकाश बाबू द्वारा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
O2 Trailer Nayanthara turns in a caring and fierce mother for her ailing son in her upcoming movie trailer releasing on hotstar
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द शादी करेंगी नयनतारा 
नयनतारा आगामी 9 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन से शादी करने दा रही हैं। शादी के बाद नयनतारा के पास कई और फिल्में हैं, जिनमें मोहन राजा की आगामी थ्रिलर फिल्म 'गॉडफादर' भी शामिल है। फिल्म में नयनतारा के साथ मेगास्टार चिरंजीवी दिखाई देंगे, जो कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी और सुपर गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित की जा रही है। चिरंजीवी और नयनतारा के अलावा, फिल्म में सत्यदेव कंचरण भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 'गॉडफादर' मोहनलाल की साल 2019 में आई फिल्म 'लूसिफर' की रीमेक है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed