{"_id":"5a90faa74f1c1b3f658b4982","slug":"salman-khan-film-race-3-team-to-shoot-action-sequences-at-abu-dhabi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली के मौके पर 'रेस-3' की टीम को इस जगह लेकर जाएंगे सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
होली के मौके पर 'रेस-3' की टीम को इस जगह लेकर जाएंगे सलमान खान
Sat, 24 Feb 2018 11:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐसा लग रहा है कि सलमान खान आराम करने के मूड में बिलकुल भी नहीं हैं। अभी दो-तीन दिन पहले ही वह बैंकॉक में फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग करके लौटे हैं। आते ही उन्होंने अबू धाबी की ट्रिप की तैयारी शुरू कर दी है। उनके साथ फिल्म 'रेस-3' की टीम भी रवाना होगी।
2 of 4
Salman Khan and Jacqueline
2 मार्च को यानी होले वाले दिन सलमान खान और फिल्म 'रेस-3' की टीम अबू धाबी जाएगी। यहां एक्शन सीन और कार स्टंट्स फिल्माए जाएंगे। अबू धाबी में शूट होने वाले एक्शन सीन्स के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल होगा। इसके लिए नॉर्थ अमेरिका से एक्सपर्ट्स बुलाए गए हैं।
3 of 4
Race 3
इससे पहले सलमान खान ने अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' कि शूटिंग भी अबू धाबी में ही की थी। उन्हें यह जगह इतनी पसंद आई कि उन्होंने 'रेस-3' की शूटिंग के लिए भी इसी लोकेशन को चुना। बता दें कि फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग का पहला शेड्यूल मुंबई में और 20 दिनों का दूसरा शेड्यूल बैंकॉक में पूरा कर लिया गया है। पटाया बीच पर सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज के रोमांटिक गाने को शूट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Race 3
निर्माता रमेश तौरानी फिल्म 'रेस-3' का निर्माण सलमान खान के साथ मिलकर कर रहे हैं। सलमान खान के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडीज, बॉबी देओल, साकिब सलीम, डेजी शाह, पूजा हेगड़े, फ्रेडी दारूवाला और आदित्य पंचोली भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। इसी साल ईद के मौके पर फिल्म 'रेस-3' रिलीज होगी। इसके बाद सलमान खान फिल्म 'दबंग-3' और 'भारत' की शूटिंग साथ-साथ शुरू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।