इस ईद पर टला हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा मुकाबला नए साल में होने जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि सलमान खान ने अपनी टीम को एक खास काम पर लगा दिया है। ये टीम इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि अगर 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' को 22 जनवरी 2021 को रिलीज किया जाए तो फिल्म को पूरे देश में कुल कितने थिएटर मिल सकते हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के भी इसी तारीख को रिलीज होने के आसार बन रहे हैं।
नए साल में इस दिन होगा बॉक्स ऑफिस का पहला महामुकाबला, ‘सूर्यवंशी’ से भिड़ने को तैयार हो रहा ‘राधे’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, दबंग अभिनेता सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग पूरी कर ली है और बहुत ही जल्द वह इसके रिलीज की भी घोषणा करने वाले हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम दिसंबर की शुरुआत तक खत्म हो जाएगा और यह फिल्म पूरी तरह से दिसंबर के ही महीने में तैयार हो जाएगी। इसके साथ ही फिल्म के निर्माता इसके रिलीज की तारीख को तय करेंगे।
फिल्म की बची हुई शूटिंग का काम 2 अक्टूबर से शुरू हुआ था। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में हैं। रणदीप इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, अर्जुन कानूनगो, गोविंद नामदेव और तमिल अभिनेता भारत भी कुछ अहम भूमिकाएं निभाते हुए दिखेंगे। लॉकडाउन से पहले इस फिल्म का कोई 15 से 20 दिन तक का ही काम बाकी था जिसे इसके निर्देशक प्रभुदेवा ने सफलतापूर्वक अंजाम दे दिया है।
सूत्रों ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग तीन अलग-अलग जगहों पर पूरी हुई है। पहली शूटिंग एनडी स्टूडियोज में हुई जहां मारधाड़ के कुछ दृश्य फिल्माए गए। इसके बाद एंबी वैली में एक गीत सलमान और दिशा पर फिल्माया गया जिसे सीजर गोंजाल्विस ने कोरियोग्राफ किया है। अंतिम काम मेहबूब स्टूडियोज में हुआ जहां कुछ औपचारिक दृश्यों का काम पूरा हुआ। इस बीच कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर सरकार की तरफ से तय किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन हुआ। हर जगह पर तीन अलग यूनिट काम पर रहीं।
फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी लॉकडाउन के दौरान ज्यादा हद तक खत्म हो चुका है। अब इसमें उन दृश्यों को जोड़ा जाएगा जिनकी हाल ही में शूटिंग हुई है। अंदाजा है कि फिल्म पूरी तरह दिसंबर तक तैयार हो जाएगी। और, इसके साथ ही फिल्म के निर्माता सलमान, उनके भाई सोहेल खान और उनके बहनोई अतुल अग्निहोत्री फिल्म के रिलीज की तारीख पर फैसला लेंगे। वैसे यह फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से बंद हुए मनोरंजन के काम के चलते फिल्म की शूटिंग ही पूरी नहीं हो पाई। और, फिर सिनेमाघर भी बंद हो गए थे। जैसी हलचल फिल्म की टीम के बीच है, उससे लगता यही है कि ये फिल्म जनवरी के चौथे शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी।