फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की हीरोइन का हुआ एक्सीडेंट, दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत

Thu, 13 Dec 2018 09:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
salman khan film veer actress Zarine Khan car accident in goa 1 biker died
zareen khan
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। जरीन खान की कार का गोवा में एक्सीडेंट हो गया है। हादसा गोवा के मापूसा इलाके में हुआ है। खबरों की मानें तो जरीन खान की कार तेज रफ्तार में थी तभी एक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद जरीन और उनकी टीम ने घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर्स उसे बचा नहीं पाए।
salman khan film veer actress Zarine Khan car accident in goa 1 biker died
zareen khan
खबर के मुताबिक, बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था जिसके चलते उसके सिर पर गहरी चोट आ गई। इसके बाद उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये घटना कल शाम 6 बजे के करीब की बताई जा रही है। अस्पताल ले जाने पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में जरीन खान को भी हल्की चोट आई है।
salman khan film veer actress Zarine Khan car accident in goa 1 biker died
जरीन खान
बाइकर का नाम नितेश गोरल बताया जा रहा है। इस मामले की पुष्टि करते हुए सीनियर पीएसआई विशाल मांजरेकर ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ अंजुना पुलिस स्टेशन में लापरवाही के साथ गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan film veer actress Zarine Khan car accident in goa 1 biker died
zareen khan
बता दें अभी कुछ दिन पहले ही जरीन ने अपनी पूर्व मैनेजर अंजलि आस्था के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। जरीन खान ने अपनी मैनेजर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। FIR दर्ज होने के बाद जांच चल रही है। इस बीच ये हादसा हो गया है।
विज्ञापन
salman khan film veer actress Zarine Khan car accident in goa 1 biker died
ZAREEN KHAN
बता दें जरीन खान ने सलमान खान के साथ 'वीर' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि जरीन खान अभी भी बॉलीवुड में अपनी ज्यादा पहचान नहीं बना पायी हैं। डॉक्टर बनने का सपना संजोए जरीन खान एक्टिंग की दुनिया में सिर्फ इसलिए आ गईं क्योंकि उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। हाल ही में जरीन खान हेट स्टोरी 3 में नजर आई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed