लक्ष्मीकांत बेर्दे, बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिसने फिल्मों में कॉमेडी का एक अलग लेवल सेट किया था। हिंदी सिनेमा में सलमान की हर फिल्म की बैक बोन होते थे लक्ष्मीकांत बेर्दे। लक्ष्मीकांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वो मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे थे और चॉल में पले-बढ़े थे।
सलमान की फिल्मों की जान हुआ करता था ये हीरो, 'कॉमेडी किंग' के नाम से था मशहूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीकांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। स्कूल में भी वो ड्रामा में पार्टिसिपेट करते रहते थे। चॉल में हाने वाले गणेश महोत्सव के दौरान वो एक्टिंग किया करते थे। कॉम्पटीशन में पार्टिसिपेट करने पर वो बहुत सारे प्राइज जीतते थे।
यह भी पढ़ें- मामी ऐश्वर्या को पीछे छोड़ अवॉर्ड शो में छाईं नव्या नवेली, अमिताभ बच्चन का सिर फक्र से हुआ ऊंचा
एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वो मुंबई मराठी साथिया संघ प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ गए। इससे जुड़ने के बाद उन्हें मराठी फिल्मों में साइड रोल मिलने लगे। कुछ समय तक बेर्दे ने साइड रोल किया। फिर उन्हें एक मराठी फिल्म 'तूर तूर' में काम मिला।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड पर राज करने वाले गोविंदा के आए ऐसे दिन, अब ये काम करने को हुए मजबूर
इस फिल्म में बेर्दे ने बतौर लीड एक्टर काम किया। बेर्दे अपनी कॉमेडी से बड़े-बड़े स्टार को पीछे छोड़ देते थे। 'तूर तूर' के सुपरहिट होने के बाद उन्हें काम मिलने लगा। देखते ही देखते बेर्दे मराठी सिनेमा के कॉमेडी किंग बन गए।
बेर्दे ने फिल्मों के अलावा कुछ टीवी शो में भी काम किया। बेर्दे ने जहां हाथ आजमाया वहां उन्हें सफलता मिली। फिल्म 'धूम धड़ाका' ने लक्ष्मीकांत को रातों-रात स्टार बना दिया था। मराठी और हिंदी करियर मिलाकर बेर्दे ने 200 से ज्यादा फिल्में की।