सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने दिया इन सितारों के एक्टिंग करियर को जीवनदान, जीजा आयुष शर्मा को दूसरी बार दे रहे मौका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 26 Dec 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Gave Another Chance With His Movies To Actors Like Bobby Deol Govinda Katrina Kaif Sunil Shetty Ashmita Patel
आयुष शर्मा, सलमान खान - फोटो : File Pic

बॉलीवुड के दबंग यानी कि सलमान खान फैंस के बीच जितना ज्यादा प्रचलित फिल्मों और अभिनय की वजह से हैं। उससे कहीं ज्यादा अपने नेक कामों की वजह से बई हैं। सलनमान खान फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भई कोई तकलीफ होती है तो सबसे पहले मदद के लिए आगे आते हैं। उनका ये नेचर उनके फैंस का हमेशा ही दिल जीत लेता है। सलमान खान इन दिनों अपने जीजा आयुष शर्मा का करियर चमकाने में लगे हुए हैं। लेकिन इससे पहले भी सलमान ने कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के डूबते करियर को सहारा दिया है। उन्होंने कई फिल्मी सितारों के एक्टिंग करियर को दोबारा जीवनदान दिया है। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में...

Trending Videos
Salman Khan Gave Another Chance With His Movies To Actors Like Bobby Deol Govinda Katrina Kaif Sunil Shetty Ashmita Patel
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉबी देओल
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'आश्रम' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब बॉबी के करियर की नैय्या डूबने की कगार पर थी। बॉबी देओल लंबे समय तक सक्रीन से दूर रहे जिसकी वजह से लोग उन्हें भूलने ही लगे थे। ऐसे में सलमान खान बॉबी के लिए मसीहा बनकर आए और अपनी फिल्म 'रेस-3' में उन्हें काम दिया। इसके बाद से बॉबी के करियर की गाड़ी एक बार फिर से दौड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Gave Another Chance With His Movies To Actors Like Bobby Deol Govinda Katrina Kaif Sunil Shetty Ashmita Patel
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गोविंदा
गोविंदा 90 के दशक के सुपरहिट अभिनेता रहे हैं। लेकिन साल 2000 के बाद गोविंदा का चार्म कुछ फीका पड़ने लगा था। ऐसे में गोविंदा ने सलमान खान के साथ एक बार फिर से फिल्म 'पार्टनर' से बॉलीवुड में वापसी की। इस समय में सलमान ने ना केवल गोविंदा की आर्थिक मदद की, बल्कि फिल्म में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Salman Khan Gave Another Chance With His Movies To Actors Like Bobby Deol Govinda Katrina Kaif Sunil Shetty Ashmita Patel
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

कटरीना कैफ
अभिनेत्री कटरीना कैफ ने बॉलीवुड में डेब्यू तो फिल्म 'बूम' से किया था। लेकिन उनके करियर की नैय्या को आगे बढ़ाया है सलमान खान ने। सलमान खान के साथ कटरीना ने फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में काम किया था। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया।

विज्ञापन
Salman Khan Gave Another Chance With His Movies To Actors Like Bobby Deol Govinda Katrina Kaif Sunil Shetty Ashmita Patel
अरमान कोहली

अरमान कोहली
अभिनेता अरमान कोहली रियलिटी शो बिग बॉस- 7 में नजर आए थे। इससे पहले भी अरमान लंबे समय से पर्दे से गायब थे। बिग बॉस से अरमान ने सलमान का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। सलमान खान ने अरमान को सूरज बड़जात्या निर्देशित अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में एक भूमिका की पेशकश की उन्होंने ये किरदार निभाया भी। इस फिल्म से 11 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर अरमान ने वापसी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed