बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभिनेता हिट फिल्मों के अलावा दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। दबंग खान आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। यही वजह है कि वह अब तक अपने साथ कई कलाकारों को काम करने का मौका दे चुके हैं। फिलहाल सलमान बिग बॉस के 16वें सीजन को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस सीजन से पहले वह शो के कई कंटेस्टेंट्स को अपनी फिल्मों में मौका दे चुके हैं। आइए देखते हैं लिस्ट
Bigg Boss: बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स पर मेहरबान हो चुके हैं सलमान खान, अपने साथ दिया काम करने का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहनाज गिल को पंजाब की कटरीना के नाम से जाना जाता है। वह अब तक पंजाबी फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। सलमान ने बॉलीवुड में उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक दिया है। एक्ट्रेस जल्द ही सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
सना खान भले ही मौजूदा समय में मनोरंजन की दुनिया से दूर हैं लेकिन एक समय वह इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम थीं। सना बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। इस शो के बाद सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म 'जय हो' में मौका दिया था। फिल्म में वह निगेटिव किरदार में दिखी थीं।
अरमान कोहली 90 के दशक में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि बाद में वह फिल्मों से दूर होते चले गए। इसके बाद वह बिग बॉस 7 का हिस्सा बने। शो में काम करने के बाद एक्टर सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म वह विलेन के रोल में दिखे थे।
गौतम गुलाटी बिग बॉस 8 के विजेता रह चुके हैं। शो को जीतने के बाद सलमान उन्हें अपनी फिल्म में मौका दे चुके हैं। एक्टर फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिखे थे। फिल्म में वह रणदीप हुड्डा के साथ विलेन के रोल में नजर आए थे। कोरोना महामारी की वजह से यह फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज की गई थी।