{"_id":"5d3859c78ebc3e6ca8682b7b","slug":"salman-khan-gifted-a-diamond-ring-on-iulia-vantur-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान ने करीबी दोस्त यूलिया वंतूर को बर्थडे पर दिया ये खास तोहफा, मां ने दी थी सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान ने करीबी दोस्त यूलिया वंतूर को बर्थडे पर दिया ये खास तोहफा, मां ने दी थी सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 24 Jul 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
iulia vantur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोमानियाई मॉडल और एक्ट्रेस यूलिया वंतूर हमेशा सलमान खान से नजदीकियों के कारण चर्चा में रहीं हैं। 19 साल की उम्र से लूलिया ने यूरोपा नोवा चैनल में नौकरी शुरू की और खुद को स्थापित किया। यूलिया आज अपना 39वें बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर सलमान ने अपनी दोस्त को एक खास तोहफा दिया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
2 of 4
Iulia Vântur
- फोटो : social media
खबरें हैं कि सलमान खान ने अपनी इस खास दोस्त को डायमंड रिंग गिफ्ट की है। आपको जानकार हैरानी होगी की डायमंड रिंग गिफ्ट करने का आइडिया सलमान को उनकी मां सलमा खान ने ही दिया है। हालांकि न तो सलमान ने और न ही यूलिया ने अभी तक रिंग की कोई फोटो शेयर की है।
3 of 4
Iulia Vantur
वहीं बीती रात यूलिया वंतूर ने सलमान के डिजाइनर ऐशले रेबेलो समेत अपने करीबी दोस्तों संग बर्थडे पार्टी की। बता दें खान परिवार के हर फंक्शन और सेलिब्रेशन में यूलिया अक्सर नजर आती हैं और मीडिया में सलमान के साथ उनके रिलेशनशिप की कई खबरें भी सुनने को मिली है। फिलहाल सलमान खान ने कटरीना की तरह यूलिया को सोशल मीडिया पर विश नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यूलिया वंतूर
बॉलीवुड में यूलिया ने हिमेश रेशमिया के साथ एक म्यूजिक एल्बम पर काम किया है। उनका म्यूजिक एल्बम 'आप से मौसिकी' (Aap Se Mausiiqii) साल 2016 में रिलीज किया गया था। इसके अलावा यूलिया के पास 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' फिल्म है। हालांकि अभी ये फिल्म डंबा बंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।