बॉलीवुड के दबंग खान सिर्फ फिल्मों में ही दबंग नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी काफी दबंग हैं। इस दबंग पर्सनालिटी के इतर सलमान की एक और इमेज है जो सभा को खूब भाती है। सलमान जितने अच्छे अभिनेता हैं, उससे कहीं ज्यादा अच्छा उनका दिल है। सलमान खान समय-समय पर अपनी उदारता का उदाहरण देते रहते हैं। हाल ही में सलमान ने इसका एक और उदाहरण दिया है।
दबंग 3 के विलेन से खुश हुए सलमान, दे दिया पौने दो करोड़ रुपये का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सलमान खान की फिल्म दबंग 3, 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में साउथ इंडियन फिल्म के सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने सलमान के सामने विलेन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में किच्चा के काम से सलमान इतना खुश हुए कि उन्होंने किच्चा को गिफ्ट में पौने दो करोड़ रुपये की BMW M5 तोहफे में दे दी।
इसकी जानकारी किच्चा सुदीप ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। किच्चा सुदीप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सलमान के इस तोहफे के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ सलमान ने किच्चा सुदीप ने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट भी किया है।
A post shared by kicchasudeep (@kichchasudeepa) on
किच्चा सुदीप ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'अगर आप अच्छा करते हैं तो आपके साथ अच्छा ही होता है। इस लाइन को सही साबित करते हुए सलमान सर बीएमडब्ल्यू M5 के साथ मेरे घर आ गए, इस खूबसूरत तोहफे और मुझे और मेरे परिवार को इतना प्यार देने के लिए आपका धन्यवाद सर। आपके साथ काम करना सम्मान की बात है और आप हमारे घर आए, इसके लिए शुक्रिया।'
गौरतलब है कि सलमान इससे पहले भी किच्चा सुदीप को तोहफा दे चुके हैं। तोहफे में सलमान ने किच्चा सुदीप को एक स्पेशल जैकेट दी थी। इस जैकेट के बैक पर सलमान के फेवरेट डॉग की तस्वीर थी। किच्चा ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया था। ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी।
A post shared by kicchasudeep (@kichchasudeepa) on