फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सलमान ने रानू मंडल को वाकई दिया 55 लाख का आलीशान घर, करीबी ने बताई सच्चाई

Sat, 31 Aug 2019 08:01 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 31 Aug 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Gifting 55 Lakh Flat to Ranu Mondal here is Truth
ranu mondal - फोटो : social media

रातों रात इंटरनेट सनसनी बन चुकीं रानू मंडल को एक के बाद एक कई ऑफर मिल रहे हैं। हिमेश रेशमिया ने अब उनके साथ दूसरा गाना रिकॉर्ड किया है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हुईं कि सलमान खान ने उन्हें 55 लाख का घर दिया है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन अब इस खबर की सच्चाई सामने आई है।

Salman Khan Gifting 55 Lakh Flat to Ranu Mondal here is Truth
Ranu Mondal - फोटो : file photo

पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्थित आमरा शोबाई शैतान क्लब (Amra Shobai Shoitan Club) के सदस्य विक्की बिश्वास ने इसका खुलासा किया है। एक न्यूज एजेंसी सेे बात करते हुए विक्की ने बताया कि 'हमारे क्लब के दो सदस्यों ने रानू का वीडियो राणाघाट स्टेशन पर शूट किया था जो वायरल हो गया। तब से हम लगातार उनका ध्यान रख रहे हैं और उनसे संपर्क में हैं। हमें अभी तक ऐसा कुछ पता नहीं चला है कि सलमान खान ने 55 लाख का घर दिया है। यह झूठी खबर है जो सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है।'

Salman Khan Gifting 55 Lakh Flat to Ranu Mondal here is Truth
Ranu Mondal - फोटो : file photo

विक्की ने आगे बताया कि 'केवल यही नहीं रानू मंडल के बारे में और भी कई झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं कि उन्होंने 15 लाख का घर खरीदा है , या वो बिग बॉस में जाने वाली है, या हिमेश रेशमिया ने उन्हें एक गाने की रिकॉर्डिंग के 50 लाख रुपये दिए हैं। हां यह सही है कि हिमेश रेशमिया ने उनके लिए काफी कुछ किया है उन्होंने अपने खर्चे पर रानू को मुंबई बुलाया लेकिन इसके अलावा बाकी की रिपोर्ट्स झूठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Gifting 55 Lakh Flat to Ranu Mondal here is Truth
ranu mondal with himesh reshammiya - फोटो : social media

59 साल की रानू उस वक्त चर्चा में आईं जब वो राणाघाट स्टेशन पर 'एक प्यार का नगमा है' गाना गा रही थीं। अतींद्र चक्रवर्ती नाम के शख्स ने उनका वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। ना ही रानू को और ना ही अतींद्र को इस बात की उम्मीद थी कि एक वीडियो से उनकी जिंदगी बदल जाने वाली है।

विज्ञापन
Salman Khan Gifting 55 Lakh Flat to Ranu Mondal here is Truth
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media

रानू मंडल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं रहीं। उन्होंने अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है। फैंस के लिए हिमेश एक और तोहफा लेकर आए हैं और उन्होंने 'आदत' नाम का गाना रिकॉर्ड किया है। शेयर किए गए वीडियो में हिमेश रेशमिया रानू को गाइड कर रहे हैं।   

पढ़ें: अतींद्र का एक और बड़ा खुलासा, रानू मंडल की हुई थीं दो शादियां, मशहूर होते ही सच्चाई आई सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed