फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधेः सेल्फी लेने आए फैन की सलमान खान ने चमका दी किस्मत, फिल्म में दे दिया इतना खास रोल

Wed, 12 May 2021 02:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 12 May 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan give opportunity to Sangay Tsheltrim in film Radhe who met him as a fan
सलमान खान, संगे - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के दबंग खान एक बार फिर राधे बनकर ईद पर अपने फैंस को तोहफा देने जा रहे हैं। 13 मई को सलमान खान और दिशा पाटनी की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। फैंस सलमान की इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि इस फिल्म में एक किरदार ऐसा भी है जिसकी असल जिंदगी की कहानी बेहद दिलचस्प है। दरअसल सलमान की फिल्म 'राधे' में विलेन का किरदार निभा रहे संगे शेल्त्रिम सलमान के फैन हैं और इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें सलमान खान ने इस फिल्म से बड़ा ब्रेक दिया है।

Salman Khan give opportunity to Sangay Tsheltrim in film Radhe who met him as a fan
संगे, सलमान खान - फोटो : Instagram

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में शेल्त्रिम ने बताया कि उनकी सलमान खान से मुलाकात फिल्म 'दबंग 3' के सेट पर हुई थी। भूटान के रहने वाले संगे को शायद उस वक्त ये अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि जिस सुपरस्टार सलमान से वो एक फैन के तौर पर मिल रहे हैं एक दिन उन्हीं की फिल्म में एक अहम किरदार निभाने का मौका मिलेगा

Salman Khan give opportunity to Sangay Tsheltrim in film Radhe who met him as a fan
संगे - फोटो : Instagram

संगे ने कहा कि, 'ये बिग ब्रेक मुझे सलमान खान ने दिया है और मेरी प्रतिभा को पहचाना है। असल में मैं 2019 में मुंबई आया था और मेरे दोस्त के साथ मैं सलमान सर से मिलने गया था। मैं बहुत बड़ा फैन हूं उनका। सलमान सर मुझसे बहुत अच्छे से मिले थे। हम दोनों ही बॉडी बिल्डर हैं तो उस पर हमारी बहुत सी बातें भी हुईं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan give opportunity to Sangay Tsheltrim in film Radhe who met him as a fan
राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : सोशल मीडिया

संगे ने आगे कहा कि, 'मैं सलमान सर का बचपन से फैन रहा हूं। जब 'मैंने प्यार किया' आई थी तो मैं सात-आठ साल का था। अपनी मुलाकात के बारे में संगे ने कहा कि, ' मैं तो सलमान सर से मिलकर भूटान चला गया था कि एक दिन मुझे मेरे दोस्त का फोन आया और उसने मुझे बताया कि सलमान सर ने मुझे याद किया है। मैं तो इस बात से ही खुश हो गया था। फिर मुझे फोन आया कि फिल्म में एक रोल मिलने वाला है। फिर ऐसे मैं सलमान सर के साथ फिल्म 'राधे' में खलनायक का किरदार निभाया।

विज्ञापन
Salman Khan give opportunity to Sangay Tsheltrim in film Radhe who met him as a fan
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ट्रेलर - फोटो : Twitter

संगे के लिए ये बहुत बड़ा मौका है। उन्होंने कहा कि, 'मैं तो बस सलमान सर से फैन बनकर मिलने आया था। मैंने साथ में सेल्फी खींची और उन्होंने मुझे अपने साथ स्क्रीन साझा करने का मौका दिया। मैं उनका आभारी हूं। इस फिल्म में मैं रणदीप हुड्डा और गौतम गुलाटी के साथ मैं खलनायक के किरदार में हूं'। बता दें कि सलमान की फिल्में अक्सर ईद पर ही रिलीज होती हैं और ये दर्शकों के बीच अच्छा प्रदर्शन भी करती हैं। हालांकि कोरोना के चलते इस बार फिल्म को थिएटर में ना रिलीज करके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed