फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न आते सलमान के इतने बुरे दिन, अगर उसके मैनेजरों की टीम रखती इन 3 बातों का ख्याल

Tue, 17 Jul 2018 07:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan has victim of over self-confidence
सलमान खान

क्या सलमान खान अति आत्मविश्वास के शिकार हो गए हैं? क्या फिल्म, टीवी और सोशल मीडिया में इतने दिखने लगे हैं कि लोगों की उनमें दिलचस्पी खत्म होने लगी है? क्या अपने फिल्म और टीवी पीआर के प्रति सलमान इतने लापरवाह हो चुके हैं कि वह आंख मूंद कर गलत लोगों पर भरोसा कर रहे हैं? सलमान खान के मैनेजरों की टीम इन दिनों कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश कर रही है। 


 

Salman Khan has victim of over self-confidence
race 3

वजह है सलमान की पिछली फिल्म 'रेस-3' का बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं कमतर साबित होना और सोनी टीवी पर उनके रीयलिटी शो 'दस का दम' का बेहद कमजोर साबित होना। मनोरंजन की दुनिया में सलमान भले ही बिकाऊ स्टार हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो उनकी टीम ने आत्म मंथन शुरू कर दिया है। असल में उनकी 'रेस-3' के नतीजों से खुद सलमान समेत निर्माता रमेश तौरानी को जबर्दस्त धक्का पहुंचा। ईद पर रिलीज हुई फिल्म से सलमान और उनकी पूरी टीम को उम्मीद थी कि यह 300 करोड़ के पार जाएगी। मगर फिल्म ने बमुश्किल आधा सफर तय किया। इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 160 करोड़ के आस-पास आकर रुक गया। दो सौ करोड़ तक बहुत दूर रह गए। कुछ वितरकों ने फिल्म में घाटा तक सहा। इससे पहले 'टाइगर जिंदा है' जरूर अपनी ब्रांड छवि के कारण चली थी मगर उससे पहले आई 'ट्यूबलाइट' ने तो खुद सलमान को वितरकों के पैसे लौटाने पर मजबूर कर दिया था। 'रेस-3' में भले ही उन्हें पैसे नहीं वापस करने पड़े मगर यह बात साबित हो गई कि लोग अब उन्हें आंख मूंद कर नहीं देखने जा रहे। कमजोर फिल्म करने का खामियाजा सलमान को भुगतना पड़ रहा है।
 

Salman Khan has victim of over self-confidence
रेस-3 स्टारकास्ट
यही परिणाम छोटे पर्दे पर देखने को मिला है जब सलमान बरसों बाद 'दस का दम' शो लेकर लौटे। टीआरपी रैंकिंग में इस शो की इतनी बुरी स्थिति है कि यह टीवी के टॉप 20 कार्यक्रमों में तक जगह नहीं बना पा रहा है। निर्माताओं और सोनी चैनल को पहले शो की अवधि घटानी पड़ी क्योंकि जल्द ही उन्हें समझ आ गया कि लोग छोटे पर्दे पर सलमान को डेढ़ घंटे देखने को राजी नहीं। भले ही वे कितने बड़े स्टार हों। वह इस शो में अपने सालाना 'बिग बॉस' की तरह फिल्मों को प्रमोट करने वाले सितारों को लाए तब भी बात नहीं बनी। ताजा खबर है कि चैनल शो को बंद करने पर विचार कर रहा है परंतु इससे पहले एक मौका सलमान को मिलेगा और उनका शो हफ्ते के बीच से हटा कर सप्ताहांत में लाया जाएगा।
खबर यह भी है कि आखिरी एपिसोड की तारीख तय हो चुकी है और अंत में सलमान के साथ शाहरुख खान आएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan has victim of over self-confidence
salman khan
सूत्र बता रहे हैं कि इन नतीजों के बाद सलमान की टीम नई रणनीतियां बनाने में जुट गई है कि कैसे उनकी लोकप्रियता का ग्राफ बरकरार रखा जाए। जानकार मान रहे है कि एक शो और दो फिल्मों से भले ही सलमान का क्रेज नहीं मापा जा सकता लेकिन उन्हें संभल जाने की जरूरत है क्योंकि नई पीढ़ी के सितारे तेजी से उभर रहे हैं। सलमान के उत्तर भारत के गढ़ में रणबीर कपूर ने अपनी हालिया रिलीज के साथ सेंध लगा दी है। 

 
विज्ञापन
Salman Khan has victim of over self-confidence
salman khan
इस बीच सलमान की टीम को यह देखने की भी जरूरत आ गई है कि कौन लोग उनकी फिल्म का पीआर देखते हैं। 'रेस-3' सलमान की बेहद कमजोर ढंग से प्रमोट की गई फिल्मों में से रही। खुद सलमान टीवी पर अपने शो को प्रमोट करने को राजी नहीं होते। उन्हें लगता है कि सिनेमाघरों में उन्हें जो देखने आते हैं वे टीवी पर जरूर देखेंगे। परंतु यह भी सही नहीं है। सूत्रों के मुताबिक सलमान की टीम अब इस कोशिश में है कि अगली रिलीज भारत के पहले सलमान मीडिया में कम दिखें, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी उनमें फिर से कुछ बढ़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed