बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'वीरगति' (1995) की एक्ट्रेस पूजा डडवाल पिछले कुछ समय से टीबी और फेफड़ों से संबंधित बीमारी से जूझ रही हैं। पूजा की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि वह अपना इलाज तक नहीं करा पा रही हैं। वहीं पूजा के करीबियों ने बताया था कि उन्होंने मदद के लिए सलमान खान से संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन अभी तक कोई बात नहीं हो पाई है। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन पूजा की मदद के लिए आगे आए हैं।
15 दिन से अस्पताल में भर्ती सलमान की हीरोइन की मदद को आगे आया ये एक्टर, हो गई थी बुरी हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि पूजा पिछले 15 दिनों से मुंबई के शिवड़ी टीबी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं हैदराबाद में अपनी फिल्म 'एमएलए' के प्रमोशन के लिए मौजूद रवि किशन ने अपने सहयोगी पप्पू यादव को नकद और फल देकर पूजा की हालत जानने के लिए अस्पताल भेजा था। पप्पू यादव के फेसबुक अकाउंट पर मौजूद वीडियो में पूजा अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती दिखाई दे रही हैं।
अभिनेत्री पूजा डडवाल की मदद के लिए आगे आये @ravikishann pic.twitter.com/gP2bET2c2X
पूजा ने हाल ही में एक वीडियो से अपने लिए मदद की अपील की थी। उस वीडियो में पूजा ने बुरी हालत में कहा था- 'मुझे 6 महीने पहले ही पता चला कि मुझे टीबी हो गया है। मैंने सलमान के लिए एक वीडियो भी बनवाया है, अगर वह मेरा वीडियो देख लेंगे तो शायद मेरी हेल्प कर देंगे। मैं पिछले 15 दिनों से मुंबई के शिवड़ी टीबी अस्पताल में भर्ती हूं। मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं हैं, चाय पीने तक के लिए मैं दूसरों से पैसे मांग रही हूं।'
वहीं रवि किशन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने कई साल पहले निर्देशक विनय लाड की एक फिल्म में पूजा के साथ काम किया था। इसी के चलते वह पूजा की मदद के लिए आगे आए हैं। वह किसी को भी ऐसी हालत में नहीं देख सकते। दूसरी तरफ पप्पू यादव ने मदद की राशि बताने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि रवि किशन जब किसी की मदद करते हैं तो आगे पीछे कुछ नहीं सोचते बस दिल से काम करते हैं।
पूजा के करीबियों से पता चला कि वह गोवा में पिछले काफी सालों से एक कसीनो की मैनेजर थीं। आपको बता दें कि पूजा ने 'वीरगति' के अलावा 'हिन्दुस्तान', 'इंतकाम', 'जीने नहीं दूंगी' और 'सिन्दूर की सौगंध' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। पूजा डडवाल काफी समय से गुमनामी के अंधेरे में जी रही हैं। पूजा के करीबी बताते हैं कि बीमारी की वजह से उनके पति और परिवारवालों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है।