एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 18 Mar 2025 04:28 PM IST
सार
Salman Khan Box Office Report: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर की वजह से चर्चा में हैं। यह फिल्म ईद पर रिलीज होने जा रही है। फिर पर लगातार हो रही बात के बीच आइए उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी फिल्मों का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के टीजर ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है। फिल्म के तीन गाने अब तक आए हैं, जो काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुके हैं। माना जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचा सकती है। सलमान की लगातार हो रही चर्चा के बीच आइए जानते हैं कि उनकी किन पांच फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की है।
टाइगर जिंदा है सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्म ने 2017 में रिलीज होकर टिकट खिड़की पर बंपर कमाई की। यह फिल्म एक था टाइगर का सीक्वल थी। इसमें सलमान ने रॉ एजेंट टाइगर का किरदार दोबारा निभाया था। कैटरीना कैफ के साथ उनकी केमिस्ट्री और फिल्म के दमदार एक्शन सीन्स से फिल्म को खूब लोकप्रियता हासिल हुई। फिल्म भारत में 339.16 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही थी।
Aadar Jain: आदर जैन ने 'टाइमपास' वाले कमेंट पर तोड़ी चुप्पी, बोले- यह उनके और परिवार के लिए सही नहीं
3 of 6
बजरंगी भाईजान
- फोटो : सोशल मीडिया
बजरंगी भाईजान
सलमान खान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 'बजरंगी भाईजान' भी है। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 320.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस कमाई की वजह से फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान ने एक साधारण और नेकदिल इंसान का किरदार निभाया था। फिल्म में वह एक मासूम बच्ची को उसके परिवार से मिलाने की कोशिश करते हैं। फिल्म की भावनात्मक कहानी, सलमान की शानदार एक्टिंग और इसके सामाजिक संदेश ने इसे दर्शकों के साथ समीक्षकों का भी प्यार दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुल्तान
'सुल्तान' ने साल 2016 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिलीज होने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने भारत में 300.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। सलमान ने इसमें एक पहलवान की भूमिका निभाई थी, जो अपने करियर और निजी जीवन में उतार-चढ़ाव से गुजरता है। अनुष्का शर्मा के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
टाइगर 3
- फोटो : एक्स @taran_adarsh
टाइगर 3
यह फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त थी। यह साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान और कटरीना की जोड़ी एक बार फिर नजर आई थी। साथ ही, इसमें इमरान हाशमी ने विलेन की भूमिका निभाई थी। हालांकि, यह अपनी पिछली फिल्मों जितनी कमाई नहीं कर पाई। फिर भी सलमान के एक्शन अवतार ने फैंस को थिएटर तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 285.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।