बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान रविवार को सुबह से ही सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके घर के बाहर दो लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। हमलावरों ने सलमान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवा में तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। अब इस घटना का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के सदस्यों ने अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गुरुग्राम के कालू नाम का आरोपी इस मामले में शामिल है।
Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस सदस्य ने की सलमान खान के घर पर गोलीबारी, सामने आया हमलावर का चेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 15 Apr 2024 08:29 AM IST
सार
सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के सदस्यों ने अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गुरुग्राम के कालू नाम का आरोपी इस मामले में शामिल है।
विज्ञापन