{"_id":"5da0d32b8ebc3e014d682079","slug":"salman-khan-is-planing-to-move-out-of-galaxy-apartment-and-ready-for-new-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जल्द अपने पुराने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़ देंगे सलमान खान!, ऐसा होगा नया बंगला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जल्द अपने पुराने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़ देंगे सलमान खान!, ऐसा होगा नया बंगला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान मुंबई के बांद्रा में रहते हैं। यह बात तो उनके हर चाहने वाले को पता है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान जल्द ही बांद्रा में स्थित अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़ दूसरी जगह शिफ्ट हो सकते हैं। उनका नया घर बांद्रा के चिंबई में बन रहा है और यहां काम भी शुरू हो चुका है।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को हाल ही में बांद्रा के चिंबई इलाके में देखा गया था, जहां वे साइट का जायजा लेने आए थे। वो पिछले काफी दिनों से अपने लिए एक अच्छी जगह तलाश कर रहे थे।
3 of 5
सलीम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान के पिता सलीम और मां सलमा खान ने साल 2011 में 4,000 स्कवायर फीट प्रॉपर्टी खरीदी थी। इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 14.4 करोड़ रुपये है। उन्होंने बीएमसी में जो नक्शा पास होने के लिए जमा करवाया है उसके मुताबिक सलमान और उनका परिवार यहां पर ग्राउंड प्लस फाइव स्टोरी बिल्डिंग बनाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman khan
- फोटो : Social Media
नक्शे में बीएमसी से जो इजाजत मांगी गई उसमें यह बताया गया है कि ग्राउंड फ्लोर पर फैमिली रूम, पैंट्री और एंट्रेंस लॉबी होगी। ऊपर की पांच मंजिलों में हर फ्लोर पर दो बेडरूम होंगे। दो बेसमेंट में पार्किंग में 16-16 कारें खड़ी करने के बराबर जगह होगी।
विज्ञापन
5 of 5
दबंग 3 के सेट पर टीम के साथ सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान खान जल्द ही 'दबंग 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चूकी है। वहीं उनकी एक और फिल्म राधे का ऐलान हो चुका है। फिलहाल सलमान इन दिनों रियलटी शो बिग बॉस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।