फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने वेब सीरीज और डिजिटल वर्ल्ड को लेकर बोली ये बात, सेंसरशिप लगाने की उठाई मांग

Sat, 27 Apr 2019 03:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 27 Apr 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan is unhappy with web series of Digital World wants censorship
salman khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्मों के मामले में कई बार डिजिटल वर्ल्ड को कोस चुके हैं। उनकी नजर में ये प्लेटफॉर्म बहुत बेकार है। इस बीच अब उन्होंने एक बार फिर से डिजिटल पर प्रसारित होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर बड़ी बात बोली है। जिसे जानकर वेब सीरीज के दर्शक निराश हो सकते हैं। 
Salman Khan is unhappy with web series of Digital World wants censorship
salman khan - फोटो : file photo
हाल ही में सलमान खान मीडिया से मुखातिब हुए है। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर भी बात की। सलमान खान से जब वेब सीरीज के बारे में सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा है कि डिजिटल वर्ल्ड में सेंसरशिप न होना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। इससे बड़े हो रहे बच्चों पर गलत असर पड़ता है। 
Salman Khan is unhappy with web series of Digital World wants censorship
salman khan - फोटो : file photo
सलमान खान ने कहा,' वेब सीरीज को सेंसर करने के लिए एक संस्था होनी चाहिए। आज के समय में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक मोबाइल फोन रखते हैं। डिजिटल वर्ल्ड एक अच्छी जगह हो सकती है, लेकिन मुझे ये पसंद नहीं है कि डिजिटल स्पेस पर सब कुछ दिखा दिया जाए। अगर हमारी फिल्मों में 1-2 एक्सट्रा पंच होते हैं। तो सेंसर बोर्ड उसपर कट लगा देता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan is unhappy with web series of Digital World wants censorship
salman khan - फोटो : Instagram
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सलमान खान ने कहा,' कुछ खराब सीन होने पर फिल्मों को U/A सर्टिफिकेट दे दिया जाता है जबकि डिजिटल वर्ल्ड पर किसी भी तरह की सेंसरशिप नहीं है। इसलिए एक ऐसी संस्था होनी चाहिए जो डिजिटल वर्ल्ड पर सेंसरशिप लगा सके। मुझे छोटे बच्चों की चिंता है क्योंकि आज के समय में फोन तक हर किसी की पहुंच बन गई है। 
 
विज्ञापन
Salman Khan is unhappy with web series of Digital World wants censorship
Salman Khan - फोटो : youtube
आपको बता दें हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'भारत' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसे दर्शक और उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed